Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गृहमंत्री ने ‘ऑपरेशन महादेव’ के वीर जवानों को किया सम्मानित
    देश

    गृहमंत्री ने ‘ऑपरेशन महादेव’ के वीर जवानों को किया सम्मानित

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उन जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया, जिन्होंने हाल ही में सफलतापूर्वक ‘ऑपरेशन महादेव’ को अंजाम देते हुए पहलगाम हमले के आतंकियों का सफाया किया।

    शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश की जनता की ओर से सुरक्षा बलों को यह सम्मान दिया जा रहा है, जिन्होंने देशवासियों के मन में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत किया है। जिस समय कश्मीर में पर्यटन अपने चरम पर था, उसी दौरान आतंकियों ने पहलगाम हमले के जरिये ‘कश्मीर मिशन’ को पटरी से उतारने की असफल कोशिश की, लेकिन हमारे जवानों ने दुश्मन के मंसूबों को ध्वस्त कर दिया।

    गृहमंत्री ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर से जनता के मन में संतोष उत्पन्न हुआ था, जबकि ऑपरेशन महादेव ने उस संतोष को आत्मविश्वास में बदल दिया है। दोनों अभियानों ने आतंक के आकाओं को यह सख्त संदेश दिया है कि भारत के नागरिकों के जीवन से खिलवाड़ करने का अंजाम कितना भयावह हो सकता है।

    उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी ने यह सिद्ध कर दिया है कि ऑपरेशन महादेव में मारे गए वही आतंकी थे, जिन्होंने पहलगाम में निर्दोषों पर क्रूरता ढाई थी। शाह ने कहा कि भारत की सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि आतंकवादी चाहे कितनी भी रणनीति बदल लें, भारत को आहत कर बच नहीं सकते। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध इस लड़ाई में अब जम्मू-कश्मीर पुलिस भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।

    गृहमंत्री ने जोर देकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव पर चाहे पक्ष हो या विपक्ष, सभी दलों और नागरिकों के मन में सुरक्षा बलों के प्रति अभिनंदन और उत्साह का भाव है। भारत के हर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल करने की आकांक्षा का मूल आधार सुरक्षा का यह विश्वास ही है।

    उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन महादेव पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और उसके सहयोगियों को निष्प्रभावी करने के लिए चलाया गया था। इस संयुक्त अभियान में सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर 28 जुलाई को कई घंटों तक चले एनकाउंटर में लश्कर के तीन आतंकवादियों सुलेमान, अफगान और जिब्रान को मौत के घाट उतार दिया। इस सफलता के बाद घाटी में अमन-चैन की भावना और मजबूत हुई तथा पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिकी टैरिफ भारत को बड़ा आर्थिक झटका : खरगे
    Next Article गुजरात की अनाम पार्टियों को मिले 4300 करोड़ के चंदे को लेकर राहुल ने चुनाव आयोग को घेरा
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन के कारण हुई जान-माल की हानि पर शोक जताया

      August 27, 2025

      गुजरात की अनाम पार्टियों को मिले 4300 करोड़ के चंदे को लेकर राहुल ने चुनाव आयोग को घेरा

      August 27, 2025

      अमेरिकी टैरिफ भारत को बड़ा आर्थिक झटका : खरगे

      August 27, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला, धनबाद की अदालत ने संजीव सिंह समेत सभी आरोपी बरी
      • अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का खुलासा
      • आखिरी छठ, सूना रहा खरना
      • दिग्गज भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से लिया संन्यास
      • यूपी टी20 लीग में आदर्श सिंह का धमाका, कानपुर सुपरस्टार्स की 128 रन से बड़ी जीत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version