Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»इंटेल कंपनी अमेरिकी सरकार को 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने को तैयारः राष्ट्रपति ट्रंप
    दुनिया

    इंटेल कंपनी अमेरिकी सरकार को 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने को तैयारः राष्ट्रपति ट्रंप

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन (अमेरिका)। राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि संकटग्रस्त सिलिकॉन वैली चिप निर्माता कंपनी इंटेल ने अमेरिकी सरकार को अपने कारोबार में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने पर सहमति जताई है। इसकी कीमत 8.9 अरब डॉलर है। यह 2008 के वित्तीय संकट के बाद ऑटो उद्योग को बचाने के बाद से किसी अमेरिकी कंपनी में सरकार के सबसे बड़े हस्तक्षेपों में से एक है।

    द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति ने यह घोषणा संवाददाता सम्मेलन में की। ट्रंप ने कहा कि यह समझौता पिछले हफ्ते इंटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिप-बू टैन के साथ हुई बातचीत के बाद हुआ है। ट्रंप ने कहा कि टैन उनके सुझाव पर सहमत हो गए। यह उनके लिए बहुत बड़ा सौदा है। इस सौदे पर इंटेल ने कहा कि अमेरिका उसके शेयरों में 8.9 अरब डॉलर का निवेश करेगा। इसके अलावा सरकार ने चिप्स एंड साइंस एक्ट के तहत कंपनी को 2.2 अरब डॉलर का भुगतान किया है। चिप्स एंड साइंस एक्ट एक संघीय कार्यक्रम है, जिस पर 2022 में हस्ताक्षर हुए थे। इसके बाद अमेरिकी सेमीकंडक्टर निर्माण को पुनर्जीवित करने के लिए अरबों डॉलर का अनुदान प्राप्त हुआ।

    टैन ने एक बयान में कहा कि सरकार इंटेल में बोर्ड की कोई सीट नहीं लेगी। सरकार के पास अन्य प्रशासनिक अधिकार नहीं होंगे। टैन ने कहा, ” इंटेल राष्ट्रपति और प्रशासन का भरोसा जताने के लिए आभारी है। अब हम अमेरिकी प्रौद्योगिकी और विनिर्माण क्षेत्र में नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।” वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने इस समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में अमेरिकी नेतृत्व को मजबूत करेगा।

    उधर, अमेरिकी सौदे की खबर से इंटेल के शेयरों में 6 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। 1968 में स्थापित, यह कंपनी उद्योग में अग्रणी रही है। इसने वर्षों से तेज और अधिक शक्तिशाली चिप्स का उत्पादन किया है। इस कारण सिलिकॉन वैली अमेरिकी तकनीकी क्षेत्र की नींव बन गई है। लेकिन स्मार्टफोन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्रांति सहित नवाचार की कई लहरों से चूकने के बाद इंटेल मुश्किल में है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleन्यूयॉर्क में टूर बस राजमार्ग पर पलटी, पांच की मौत, 32 घायल, पीड़ितों में भारतीय भी हो सकते हैं
    Next Article अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के आवास और कार्यालय पर एफबीआई का छापा
    shivam kumar

      Related Posts

      बलोच लिबरेशन आर्मी ने जामरान में पाकिस्तानी सेना को रसद पहुंचाने पर पाबंदी लगाई

      October 11, 2025

      पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर टीटीपी का हमला, भीषण गोलीबारी में कम से कम सात की मौत

      October 11, 2025

      गाजा में युद्धविराम प्रभावी, इजराइली सैनिकों की वापसी शुरू

      October 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री से मिले अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर, द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा
      • ओडिशा छात्रा गैंगरेप की जांच में आरजी कर कांड जैसी गड़बड़ी : भाजपा
      • स्वदेशी को अपनाकर ही भारत बनेगा आत्मनिर्भर : बाबूलाल
      • केंद्र सरकार निजीकरण और बाजारीकरण को दे रही बढ़ावा : माले
      • राष्ट्रीय स्तर के बनेंगे रांची के तीनों बस स्टैंड
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version