Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»प्रेमी युगल ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
    Jharkhand Top News

    प्रेमी युगल ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHAugust 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में बुधवार सुबह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी युगल ने जंगल के एक पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली।

    यह घटना पटमदा थाना के पोकलाबेड़ा गांव के पास बुधवार को घटी, जहां दोनों के शव एक नीम के पेड़ पर अलग-अलग दुपट्टों के सहारे लटकते पाए गए। शवों से बदबू आने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत दो दिन पहले ही हो चुकी थी।

    घटना की सूचना मिलते ही पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने युवक के परिजनों से पूछताछ कर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    मृतकों की पहचान पोकलाबेड़ा गांव निवासी देवेंद्र नाथ सिंह के पुत्र जामिनी सिंह (25) और गाड़ीग्राम निवासी एक महिला के रूप में हुई है, जो पहले से विवाहित थी और अपनी तीन वर्षीय बच्ची को छोड़कर लगभग तीन महीने पहले घर से भाग गई थी। दोनों जमशेदपुर में दिहाड़ी मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक पहले छेड़खानी के एक मामले में जेल जा चुका था और एक साल पहले ही रिहा हुआ था। जेल से निकलने के बाद वह महिला के संपर्क में आया। दोनों ने साथ रहने का फैसला किया लेकिन युवक के परिजनों ने महिला को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि परिजनों की नाराजगी और सामाजिक दबाव के कारण दोनों मानसिक तनाव में थे, जिससे परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी का कदम उठा लिया।

    फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अन्य संभावित कारणों को भी खंगाला जा रहा है। लोगों में मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनदी में नहाने के दौरान डूबा बच्चा, मौत
    Next Article झारखंड के 11 जिलों में सात को भारी बारिश की आशंका
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      झारखंड के 11 जिलों में सात को भारी बारिश की आशंका

      August 6, 2025

      नदी में नहाने के दौरान डूबा बच्चा, मौत

      August 6, 2025

      बरवाडीह में श्मशान भूमि पर माफियाओं का कब्जा, आवेदन दिए जाने के बाद भी कार्रवाई नही….

      August 6, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झारखंड के 11 जिलों में सात को भारी बारिश की आशंका
      • प्रेमी युगल ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
      • नदी में नहाने के दौरान डूबा बच्चा, मौत
      • बरवाडीह में श्मशान भूमि पर माफियाओं का कब्जा, आवेदन दिए जाने के बाद भी कार्रवाई नही….
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version