Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
    Jharkhand Top News

    टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 9, 2025Updated:August 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। टाटानगर रेल मंडल और उससे होकर गुजरने वाले मार्गों पर बड़ी संख्या में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने बताया कि इस अवधि में कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा, कुछ का मार्ग बदला जाएगा और कुछ को शॉर्ट-टर्मिनेट या शॉर्ट-ओरिजिनेट किया जाएगा। इसका असर टाटानगर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति की पुष्टि करें।

    मार्ग परिवर्तन (डायवर्जन)
    टाटानगर से गुजरने वाली या यहां आने-जाने वाली कई मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें वैकल्पिक मार्ग से चलेंगी। इनमें 15630 (सिलचर–तांबरम) एक्सप्रेस, 13287 (दुर्ग–आरा साउथ बिहार) एक्सप्रेस, 22805 (भुवनेश्वर–आनंद विहार) साप्ताहिक एक्सप्रेस, 18104 (अमृतसर–टाटा) एक्सप्रेस, 18427 (पुरी–आनंद विहार) एक्सप्रेस, 12802 (नई दिल्ली–पुरी) एक्सप्रेस, 12801 (पुरी–नई दिल्ली) पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12152 (शालिमार–लोकमान्य तिलक) एक्सप्रेस, 12151 (लोकमान्य तिलक–शालिमार) एक्सप्रेस, 22843 (बिलासपुर–पटना) एक्सप्रेस, 22891 (हावड़ा–रांची) इंटरसिटी एक्सप्रेस और 20817 (भुवनेश्वर–नई दिल्ली) राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं।

    ये है रद्द ट्रेन
    टाटानगर आने-जाने वाली कई ट्रेनों का परिचालन इस अवधि में पूरी तरह रद्द रहेगा। इनमें 20894 (पटना–टाटा) वंदे भारत एक्सप्रेस, 28181 (टाटा–कटिहार) एक्सप्रेस, 28182 (कटिहार–टाटा) एक्सप्रेस, 18183 (टाटा–आरा) एक्सप्रेस, 20893 (टाटा–पटना) वंदे भारत एक्सप्रेस, 18116/18115 (चक्रधरपुर–गोमो) मेमू, 68023/68024 (झाड़ग्राम–पुरुलिया) मेमू, 68035 (टाटा–हटिया) मेमू, 68055/68056 (आसनसोल–टाटा) मेमू, 13301/13302 (धनबाद–टाटा) एक्सप्रेस, 68086 (बरकाकाना–टाटा) मेमू, 20898 (रांची–हावड़ा) वंदे भारत एक्सप्रेस और 18175 (हटिया–झारसुगुड़ा) मेमू शामिल हैं।

    शॉर्ट-टर्मिनेशन और शॉर्ट-ओरिजिनेशन
    कुछ ट्रेनों को उनके तय गंतव्य तक नहीं चलाया जाएगा या उनका संचालन बीच के किसी स्टेशन से शुरू किया जाएगा। जैसे 18184 (बक्सर–टाटा) एक्सप्रेस ईस्टर्न रेलवे क्षेत्र में शॉर्ट-टर्मिनेट होगी। 68055/68056 (आसनसोल–टाटा) मेमू और 18011/18012 (हावड़ा–चक्रधरपुर) एक्सप्रेस का परिचालन के एडीआरए से शॉर्ट-टर्मिनेट या शॉर्ट-ओरिजिनेट किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे एनटीएस ऐप, रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी ट्रेनों की नवीनतम स्थिति की जांच कर लें, ताकि आखिरी समय में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवित्त वर्ष 2024-25 में रक्षा उत्पादन 1.51 लाख करोड़ रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचा
    Next Article विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि, कहा- बाबा हमारे मार्गदर्शक थे, रहेंगे
    shivam kumar

      Related Posts

      करो या मरो का नारा ने दी स्वतंत्रता आंदोलन को नयी दिशा : केशव महतो कमलेश

      August 9, 2025

      भाजपा सांसद निशिकांत दुबे गिरफ्तारी देने पहुंचे थाना, पुलिस ने किया इनकार

      August 9, 2025

      विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि, कहा- बाबा हमारे मार्गदर्शक थे, रहेंगे

      August 9, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • डीपीएल 2025: पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 10 रन से हराया
      • नवाज की धमाकेदार पारी से पाकिस्तान ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया
      • सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता का दिल छूने वाला पोस्ट
      • डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का किया बाह्य निरीक्षण
      • उत्तराखंड के पहाड़ों और बिहार में हो रही बारिश से गंगा किनारे बसे जिलों में आम जनजीवन प्रभावित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version