Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
    राज्य

    बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को यह प्रारूप सूची बिहार के सभी जिलों में जिला निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा जारी कर दी गई।

    बिहार निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) और बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को यह सूची सौंप दी है। इसके साथ ही, जिलों में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें भी प्रारूप सूची सौंपी जा रही है। राज्य स्तर पर भी राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस सूची को भी चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

    चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर मतदाता अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें। “Roll Type” में SIR Draft 2025 का चयन करें। मांगी गई कैप्चा जानकारी भरें। नीचे दिए गए सूची में अपने बूथ की भाग संख्या चुनें।

    इसके बाद “पीडीएफ डाउनलोड” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके भाग संख्या की मतदाता सूची पीडीएफ के रूप में डाउनलोड हो जाएगी, जिसमें आप अपना और अपने परिवार के अन्य सदस्यों का नाम देख सकते हैं। आपके क्षेत्र के बीएलओ के पास भी मतदाता सूची का यह ड्राफ्ट मौजूद है। आप उनसे संपर्क कर अपना नाम और विवरण देख सकते हैं।

    यदि मतदाता सूची में कोई गलती है या आपका/आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं जोड़ा गया है, तो आप 02 अगस्त से 01 सितम्बर तक विशेष कैंपों में जाकर दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इन विशेष कैंपों का आयोजन प्रखंड सह अंचल कार्यालयों और नगर निकाय कार्यालयों में किया जाएगा। आवेदन करते समय संबंधित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
    Next Article तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
    shivam kumar

      Related Posts

      तिलासन रायबाड़ी की 224 साल पुरानी दुर्गा पूजा परंपरा पर संकट

      September 17, 2025

      सृष्टि के प्रथम इंजीनियर और शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजन आज, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

      September 17, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने दी शुभकामनाएं

      September 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही की खबर का असर: प्रशासन ने शुरू कराया कोरवा समुदाय की बच्ची का इलाज
      • राम का आदर्श, कृष्ण की नीति, शिव का विषपान, बुद्ध की करुणा, महावीर के तप का समागम हैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी
      • पीएम के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत, बाबूलाल मरांडी ने बिरसा समाधि स्थल पर चलाया स्वच्छता अभियान
      • गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर हत्या की धमकी
      • तिलासन रायबाड़ी की 224 साल पुरानी दुर्गा पूजा परंपरा पर संकट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version