Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»घाटशिला में उपचुनाव की तैयारी शुरू, 29 सितंबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
    Jharkhand Top News

    घाटशिला में उपचुनाव की तैयारी शुरू, 29 सितंबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर जल्द ही उपचुनाव कराने की दिशा में कदम उठाते हुए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का निर्देश दिया है।

    संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार, किसी भी सीट के रिक्त होने के 6 महीने के भीतर उपचुनाव कराना अनिवार्य है। रामदास सोरेन का निधन 15 अगस्त को दिल्ली में इलाज के दौरान हुआ था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। ऐसे में संभावना है कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही घाटशिला सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा हो सकती है।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के अनुसार, यह पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 जुलाई, 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर किया जाएगा। इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

    वहीं 28 अगस्त तक उन मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किया जाएगा, जहां मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है, ताकि मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके। और मतदाता सूची का प्रारूप 2 सितंबर, 2025 को प्रकाशित किया जाएगा। जिसके बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या सुधार करने के लिए 2 सितंबर से 17 सितंबर तक फॉर्म जमा किए जा सकेंगे। और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 29 सितंबर को किया जाएगा।

    गौरतलब है कि रामदास सोरेन, जो स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री थे, उनका निधन 15 अगस्त को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हुआ था। उन्हें 2 अगस्त को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद गंभीर हालत में दिल्ली ले जाया गया था। वहीं बता दें कि यह घाटशिला सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेवघर की श्वेता शर्मा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
    Next Article झारखंड विधानसभा मानसून सत्र : तीसरा कार्यदिवस आज, दूसरे दिन सदन के अंदर और बाहर खूब हुए हंगामे
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा मानसून सत्र : तीसरा कार्यदिवस आज, दूसरे दिन सदन के अंदर और बाहर खूब हुए हंगामे

      August 26, 2025

      देवघर की श्वेता शर्मा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

      August 26, 2025

      जब पूरा शहर पटाखों के धमाकों से गूंज रहा था, मैं, पापा और एक दिया कमरे में खामोश थे

      August 26, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • प्रयागराज में पुन: बढ़ रहा है गंगा व यमुना का जलस्तर
      • मदर टेरेसा की जयंती पर ममता बनर्जी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
      • कालाबजारी के लिए रखा यूरिया बरामद
      • स्टॉक मार्केट में प्रीमियम लिस्टिंग के बाद श्रीजी शिपिंग के शेयरों पर बिकवाली का दबाव
      • एशिया हॉकी कप: दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री, टिकट होंगे मुफ्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version