Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»उत्तराखंड के धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी
    देश

    उत्तराखंड के धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। उत्तरकाशी जिले के धराली में आपदा एवं राहत कार्य चौथे दिन भी जारी है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पुलिस की टीमें मुस्तैदी के साथ लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली सेवा, एमआई 17 और चिनूक हेलीकॉप्टरों की मदद से सुबह से ही युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी है। गंगोत्री, हर्षिल, झाला, जसपुर, गंगोत्री में फंसे यात्रियों को सुरक्षित लाया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार घटना की अपडेट ले रहे हैं और केंद्र सरकार से पूर्ण सहयोग मिल रहा है। सड़क, संचार और बिजली की बहाली के साथ-साथ खाद्यान्न आपूर्ति पर सरकार का विशेष फोकस है और हेलीकॉप्टर की मदद से ये आवश्कताएं पूरी की जा रही हैं। उत्तरकाशी जिले में आज मौसम खराब है और ऐसे में स्ट्रेटिजिक एरिया मातली से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाए।

    राज्य आपद प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव विनोद सुमन ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी है और लोगों को सुरक्षित धराली-हर्षिल से आईटीबीपी मातली शिविर व जॉलीग्रांट (देहरादून) हेलीपैड तक शिफ्ट किया जा रहा है। इस कार्य में विशेष रूप से चिनूक और एमआई-17 जैसे एयरलिफ्टिंग संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री, पेयजल, दवाइयां एवं खाद्यान्न हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाए जा रहे हैं।

    केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से मार्ग क्षतिग्रस्त
    लोक निर्माण विभाग की तरफ से बताया गया है कि प्रदेश में 328 381 मार्ग अवरूद्ध मार्गाे को खोलने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा हैं और अब तक 235 मार्गाें को यातायात के लिए खोल दिया गया हैं। अब 146 मार्ग अवरूद्ध हैं, जिसमें से 04 राष्ट्रीय राजमार्ग, 25 राज्य मार्ग, 18 मुख्य जिला मार्ग, 08 अन्य जिला मार्ग एवं 91 ग्रामीण मार्ग अवरूद्ध हैं। लोक निर्माण विभाग की टीमें मार्गों को खोलने के लिए 514 मशीनों का विभिन्न महत्वपूर्ण व मार्ग बंद होने के सम्भावित स्थानों पर तैनात की गई हैं। समस्त बन्द मार्गों को यातायात मार्गो को यथाशीघ्र खोलने के लिए कार्य किया जा रहा है। बदरीनाथ व गंगोत्री मार्ग पर भारी बोल्डर आने से मार्ग बंद है और केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई तौर पर रोक लगाई गई है।

    आपदा को लेकर अफवाह फैलाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

    राज्य आपदा प्राधिकरण ने कहा कि उत्तरकाशी जिले के धराली में प्राकृतिक आपदा को लेकर अगर कोई अफवाह फैलाता है तो पुलिस संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करेगी। इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी किसी भी प्रकार की अफवाह से सावधान रहने की अपील करते हुए ऐसे लोगों की सूचना तत्काल प्रशासन को देने का अनुरोध किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 53.91 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
    Next Article पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बम विस्फोट, चार नागरिकों की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी

      August 8, 2025

      आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा

      August 8, 2025

      सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में भव्य जानकी मंदिर का शिलान्यास आज, अमित शाह बोले- यह मेरा सौभाग्य

      August 8, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
      • आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा
      • नेतन्याहू की गाजा में पूर्ण कब्जे की योजना के विरोध में इजराइल में प्रदर्शन
      • पुतिन-ट्रंप के बीच जल्द होगी बैठक, यूक्रेन युद्ध का निकल सकता है समाधान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version