Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएसबी 47वीं बटालियन ने निकाली तिरंगा यात्रा
    राज्य

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएसबी 47वीं बटालियन ने निकाली तिरंगा यात्रा

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी चंपारण। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 47वीं बटालियन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा कमांडेंट संजय पांडेय के मार्गदर्शन और उप कमांडेंट प्रियदर्शन अरुण तथा उप कमांडेंट खेम राज के नेतृत्व में आयोजित हुई।वाहिनी मुख्यालय से निकली इस यात्रा में 47वीं बटालियन के अधिकारीगण, अन्य बलकर्मी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

    इसके अलावा, 47वीं बटालियन की सभी बाह्य सीमा चौकियों पर भी अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई, जिसमें बलकर्मियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन यात्राओं का उद्देश्य लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ना और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों और परिसरों में तिरंगा फहराने का आग्रह किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान न केवल राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है, बल्कि नागरिकों में देश के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना को भी प्रबल करता है।

    तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने इसे एक यादगार अनुभव बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से आने वाली पीढ़ियों में भी देशभक्ति की भावना जागृत होती है।एसएसबी 47वीं बटालियन की यह पहल स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह का माहौल कायम कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुलिस कर्मियो ने दंपत्ति के साथ की बदसलूकी, वीडियो वायरल
    Next Article मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में पथ निर्माण विभाग की 6 योजनाओं का किया शिलान्यास
    shivam kumar

      Related Posts

      सारण एसएसपी के औचक निरीक्षण में तीन पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, वेतन रोकने का आदेश

      November 22, 2025

      नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री: 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली; इनमें भाजपा के 14, जदयू के 8, चिराग के 2 मंत्री; एक मुस्लिम चेहरा

      November 20, 2025

      नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, NDA विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

      November 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रायपुर में एसीबी-ईओडब्ल्यू का बड़ा एक्शन: पूर्व आबकारी आयुक्त समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी
      • काठमांडू में दुर्गा प्रसाई का राजशाही अभियान स्थगित, सरकार से वार्ता के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस
      • शीतकालीन सत्र में आ रहा ‘प्रतिभूति बाजार संहिता 2025’: 3 पुराने कानून होंगे खत्म, निवेशक मिलेगी बड़ी राहत
      • झारखंड के 5 मजदूर अफ्रीका के कैमरून में फंसे, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार
      • दुमका हत्याकांड: मछली व्यापारी ने पत्नी-बच्चों की हत्या कर खुद लगाई फांसी, 4 शव बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version