Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बलूचिस्तान में संदिग्ध बलूच लड़ाकों ने की नाकाबंदी, सैन्य वाहनों पर धावा, पाकिस्तान की सेना ने यात्री बसों को रोका
    दुनिया

    बलूचिस्तान में संदिग्ध बलूच लड़ाकों ने की नाकाबंदी, सैन्य वाहनों पर धावा, पाकिस्तान की सेना ने यात्री बसों को रोका

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    क्वेटा (बलूचिस्तान) पाकिस्तान। बलूचिस्तान में संदिग्ध बलूच लड़ाकों ने कई राजमार्गों पर नाकाबंदी कर पाकिस्तान की सेना के सामने चुनौती पैदा कर दी है। लड़कों ने कई सैन्य वाहनों पर धावा बोलकर हथियार छीनने का दावा भी किया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि पाकिस्तान की सेना ने रास्ते में बेवजह यात्री बसों को रोककर परेशान किया।

    द बलूचिस्तान पोस्ट की खबर के अनुसार, स्थानीय सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि संदिग्ध बलूच लड़ाकों ने बलूचिस्तान के खुजदार जिले के जेहरी कस्बे के आसपास के राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान एक प्रमुख सड़क को नष्ट कर दिया। पाकिस्तान की सैन्य टुकड़ियों पर घात लगाकर हमला किया ।

    सूत्रों के अनुसार, सशस्त्र लड़ाकों ने मुख्य राजमार्गों पर तीन अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी की। सेना की आवाजाही रोकने के लिए सुन्नी-नूरगामा सड़क को भारी मशीनरी और बुलडोज़रों से नष्ट कर दिया गया। गाजान और मश्क क्षेत्रों से आगे बढ़ रहे सैनिकों पर हमला किया। हमले में सुरक्षाकर्मियों के हताहत होने की खबरें हैं।

    लड़ाकों ने गाजान के जुल्फिकाराबाद के कुचो में एक अन्य हमले में आठ सैन्य वाहनों को रोक लिया। इसके बाद तीन वाहनों को नष्ट कर दिया। दो अन्य को हथियारों सहित जब्त कर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि पिछले 24 घंटों से कई सैन्यकर्मी लड़ाकों से घिरे हुए हैं। जालकान से पैदल आ रहे सैनिक कथित तौर पर स्पेडिक क्षेत्र में एक नदी के किनारे मंगलवार शाम तक घिरे हुए थे। मंगलवार सुबह ड्रोन और हेलीकॉप्टरों का उपयोग कर सैनिकों को निकालने के प्रयास कथित तौर पर विफल रहे।

    स्थानीय सूत्रों ने बताया कि सेना ने कराची से मकरान जा रही दर्जनों यात्री बसों को उथल जीरो पॉइंट पर रोक दिया। इससे केच और ग्वादर जिलों की ओर जाने वाले पुरुष, महिलाएं और बच्चे आधे रास्ते में घंटों फंसे रहे। इन बसों को आधिकारिक यात्रा समय का पालन न करने के आरोप में रोका गया है। आसपास के लोगों ने कहा कि हजारों यात्री, जिनमें बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं और बीमार लोग शामिल हैं, भीषण गर्मी में फंसे रहे। लोगों का आरोप है कि पहले यात्रियों को सुरक्षा जांच के बहाने कई चौकियों पर लंबा इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब यात्रा पर लगी रोक ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleव्हाइट हाउस ने कहा- अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक रिपोर्ट में मुद्रास्फीति बाजार की उम्मीदों से बेहतर
    Next Article दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम कियोन ही गिरफ्तार, पति पहले से जेल में
    shivam kumar

      Related Posts

      दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम कियोन ही गिरफ्तार, पति पहले से जेल में

      August 13, 2025

      व्हाइट हाउस ने कहा- अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक रिपोर्ट में मुद्रास्फीति बाजार की उम्मीदों से बेहतर

      August 13, 2025

      बलूच लिबरेशन आर्मी को पहले भी घोषित किया जा चुका है आतंकी समूह, बाल-बांका नहीं बिगड़ा

      August 13, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version