Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
    स्पोर्ट्स

    ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन। भारत के तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा ने ओवल टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जो रूट के साथ हुई ज़ुबानी जंग को हल्के-फुल्के मजाक के रूप में बताया है, हालांकि यह भी कहा कि रूट ने जो प्रतिक्रिया दी, उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। दरअसल आमतौर पर शांत रहने वाले रूट इस बार प्रसिद्ध की एक टिप्पणी पर भड़क उठे और पलटकर तीखी प्रतिक्रिया दी।

    मैच के दूसरे दिन जब इंग्लैंड की टीम भारत के पहली पारी के 224 रनों के जवाब में 129/2 पर मज़बूत स्थिति में थी, तब रूट बल्लेबाज़ी करने उतरे। इसी दौरान प्रसिद्ध ने ज़ाक क्रॉली को आउट कर भारत को बढ़त दिलाई और उसी ओवर में रूट को भी एक शानदार गेंद पर बीट किया। इसके बाद फॉलोथ्रू में उन्होंने रूट को कुछ कहा। अगली ही गेंद पर रूट ने गली के पास से चौका जड़कर जवाब दिया और उन्होंने भी ज़ुबानी टिप्पणी की। ओवर खत्म होते ही अंपायर कुमार धर्मसेना ने प्रसिद्ध को पास बुलाकर समझाया।

    मैच के बाद प्रसिद्ध ने कहा, “मैंने बस कहा कि ‘आप बहुत अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं’, और फिर बात कुछ और ही बन गई। मुझे नहीं पता कि रूट ने इतनी तीखी प्रतिक्रिया क्यों दी।”

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि यह सब एक रणनीति का हिस्सा था — “हमने सोचा था कि उन्हें गेम से थोड़ा हटाया जाए, लेकिन मुझे नहीं लगा था कि मेरी दो-चार बातों से वो इतनी प्रतिक्रिया देंगे। लेकिन जब मैं गेंदबाज़ी का आनंद ले रहा होता हूं, तो थोड़ा बातचीत करना मेरी शैली है। अगर मैं बल्लेबाज़ पर असर डाल पाऊं तो उससे मुझे फायदा होता है।”

    प्रसिद्ध ने रूट के प्रति सम्मान भी जताया — “मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं, वह खेल के दिग्गज हैं। जब दो खिलाड़ी मैदान पर जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हों, तो ऐसा होना स्वाभाविक है।”

    इंग्लैंड के सहायक कोच मार्कस ट्रेस्कॉथिक ने भी इस घटनाक्रम को ज्यादा तूल नहीं दिया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है प्रसिद्ध ने कुछ कहा होगा, और रूट ने भी प्रतिक्रिया दी। आमतौर पर रूट ऐसी बातों पर मुस्कुरा देते हैं, लेकिन आज उन्होंने अलग रास्ता चुना। यह भी एक तरीका है उस स्थिति से निपटने का।”

    दूसरे दिन के खेल के दौरान मैदान पर दो और हल्के विवाद सामने आए — पहला, जब तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप ने बेन डकेट को आउट करने के बाद उनके कंधे पर हाथ रखा; दूसरा, जब डकेट और साई सुदर्शन के बीच नोकझोंक हुई, जब रिव्यू के बाद भारत के नंबर 3 बल्लेबाज़ आउट करार दिए गए।

    इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रेस्कॉथिक ने कहा, “आकाश दीप ने कुछ कहा नहीं, लेकिन बल्लेबाज़ को आउट करने के बाद कंधे पर हाथ रखना थोड़ा असामान्य था। काउंटी क्रिकेट में ऐसे मौके पर कई खिलाड़ी कुछ कहते या कोहनी मारते हैं, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ।” दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं और 52 रनों की अहम बढ़त हासिल कर लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
    Next Article पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
    shivam kumar

      Related Posts

      छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

      May 23, 2026

      ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण

      May 18, 2026

      युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      • डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण
      • डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
      • पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version