Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
    Jharkhand Top News

    पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने पार्किंग में खड़ी दो कारों का शीशा तोड़कर नकद 50 हजार रुपये और कई कीमती सामान की चोरी कर ली।

    साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत टीवीएस शोरूम के पास स्थित पार्किंग में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने दो कारों को निशाना बनाया। गोलमुरी निवासी प्रशांत सुमन और सोनारी निवासी मेघा अपनी-अपनी कारों से शॉपिंग के लिए साकची पहुंचे थे। दोनों ने अपनी कारें पार्किंग में पास-पास खड़ी की थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने दोनों कार के शीशे तोड़ दिए और अंदर रखे नकद रुपये, कपड़े, जरूरी दस्तावेज और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

    घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पार्किंग में तैनात एक कर्मी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

    मेघा ने बताया कि उनकी कार में कई अहम दस्तावेज और निजी सामान थे, जबकि प्रशांत ने बताया कि उनकी कार से 50 हजार नकद और हाल ही में खरीदे गए नए कपड़े चोरी हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

    इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है । थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
    Next Article यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
    shivam kumar

      Related Posts

      आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारयण सिंह का निधन

      August 3, 2025

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025

      विज्ञान की प्रगति और शोध ही देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : कुलपति

      August 2, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारयण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version