Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»चीन सीमा तक पहुंच वाला जाेशीमठ -मलारी मार्ग पर बना पुल बहा, चारधाम के मार्ग भी बंद
    देश

    चीन सीमा तक पहुंच वाला जाेशीमठ -मलारी मार्ग पर बना पुल बहा, चारधाम के मार्ग भी बंद

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले को चीन सीमा तक पहुंच वाला सड़क मार्ग पर तमक नाला का पुल शनिवार की रात्रि में भारी बारिश के चलते बह गया है। इससे सीमावर्ती इलाकों के 14 गांवों का संपर्क कट गया है। सीमा सड़क संगठन मार्ग पर आवाजाही शुरू करने में जुटा है। चारधाम के मार्ग भी अभी बंद हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    राज्य के जोशीमठ से लगभग 50 किमी मलारी की ओर सीमावर्ती क्षेत्र को जोड़ने वाला एक मात्र तमक-लौंग पुल कल देर रात बह गया। भारी वर्षा के बाद तमक नाले के बुग्याल क्षेत्र में तमक नाले का जल स्तर बढ़ गया और तेज बहाव की वजह से तमक में बना पुल पूर्ण रूप से बह गया। यह एक मात्र पुल था जो चीन बॉर्डर और नीती घाटी के गांवों को जोड़ता है। इस पुल के ध्वस्त हाेने से तमक, जुम्मा, कागा, गरपक, द्रोणागिरी, जेलम, कोषा, मलारी, कैलाशपुर, मेहरागांव, फर्किया गांव, बांपा गांव, गामशाली और नीती मुख्य सड़क से कट गए हैं। इस पुल के बहने से सेना, आईटीबीपी के जवान और बीआरओ सहित कई कंपनियों के लेबर भी प्रवाहित हुए है। क्षेत्र के पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह राणा और लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि पुल के बह जाने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है।

    वहीं, उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान धरासू, नेताला, चड़ेथी भटवाड़ी में मलबा व बोल्डर आने से अवरूद्ध हुआ है। बीआरओ मार्ग सुचारू करने में जुटा है। इसके अतिरिक्त हर्षिल और धराली के बीच मार्ग हल्के वाहनों के लिए सुचारु है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैण्ड के पास, झर्जर गाड जंगलचट्टी, बनास एवं नारदचट्टी में मार्ग अवरूद्ध है। कुमाऊं मंडल में शेर नाला और सूर्या नाला में पानी का अधिक प्रवाह होने से हल्द्वानी – चोरगलिया सितारगंज राज्य मार्ग बाधित है।

    कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
    देहरादून के मौसम में विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत व ऊधमसिंहनगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलकनंदा, गंगा, यमुना, सरयू, गोमती, पिंडर, काली नदी के तटों पर रह रहे लोगों को चेतावनी जारी की गई है। पुलिस लगातार लाउडस्पीकर से लोगों को सतर्क कर रही है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिलों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

    इसी बीच चमोली जिला पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पागलनाला, नंदप्रयाग, भनेरपानी, कमेडा और चटवा पीपल मार्ग अवरुद्ध है। इसी तरह ज्योतिर्मठ–मलारी मार्ग पर तमक नाला में पुल बह जाने से मार्ग यातायात के लिए पूर्णतः अवरुद्ध है। इसके अलावा थराली क्षेत्र में भी कोटदीप में मार्ग अवरुद्ध है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी से मुलाकात के बाद बोले जिनपिंग, ड्रैगन-हाथी का साथ आना बहुत जरूरी
    Next Article 25 फीट ऊंचाई पर लगा रहा था झंडा, गिरने से मजदूर की मौत; परिजनों ने की मुआवजे की मांग
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता

      December 22, 2025

      रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version