Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»यह सदन बहस का स्थल नहीं, बल्कि जनआकांक्षाओं का प्रतीक : विधानसभा अध्यक्ष
    झारखंड

    यह सदन बहस का स्थल नहीं, बल्कि जनआकांक्षाओं का प्रतीक : विधानसभा अध्यक्ष

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का आगाज शुक्रवार को हो गया। सत्र सात अगस्त तक चलेगा। मॉनसून सत्र में कुल पांच कार्य दिवस होंगे। मॉनसून सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने कहा कि यह सदन बहस का स्थल नहीं, बल्कि जनआकांक्षाओं का प्रतीक है। आमजन की आकांक्षाओं की पूर्ति ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन लोकतंत्र की महान परंपरा का आंगन है। लोकतंत्र शासन प्रणाली जन आस्था का प्रतीक है। सदन में पेश किए जाने वाले विधेयकों पर रचनात्मक, गंभीर और सार्थक चर्चा होगी।

    विधासभा अध्यक्ष ने मॉनसून सत्र के लिए सदन में सभापतियों के नामों की घोषणा की। इसमें स्टीफन मरांडी, सीपी सिंह, निरल पूर्ति, रामचंद्र सिंह और नीरा यादव शामिल हैं। कार्यमंत्रणा समिति के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो होंगे, जबकि सदस्य के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नेता प्रत्पक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सरयू राय, निरल पूर्ति और अरूप चटर्जी को शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में विधायक दीपक बिरूआ, मथुरा महतो, सीपी सिंह, स्टीफन मरांडी, प्रदीप यादव, सुरेश पासवान, नवीन जायसवाल, जर्नादन पासवान, बसंत सोरेन, नीरा यादव, कल्पना सोरेन मुर्मू, निर्मल महतो और जयराम महतो को शामिल किया गया है।

    कार्यमंत्रणा समिति की घोषणा होने के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने सदन में अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है। समिति में सभी विधायक दल के नेता को पदेन सदस्य बनाना चाहिए, पर आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इस पर अध्यक्ष ने इसे लेकर विचार करने की बात कही। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। अंत में शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही 4 अगस्त, सोमवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधानसभा का मानसून सत्र: सदन के अंदर और बाहर होगा SIR का विरोध, सत्ताधारी विधायकों की हुई संयुक्त बैठक
    Next Article विकसित राष्ट्र के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : राष्ट्रपति
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया

      August 2, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 44 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      August 2, 2025

      झारखंड में इस माह भी होगी अच्छी बारिश

      August 2, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र के पुणे जिले के यवत में हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू, आगजनी में शामिल 15 गिरफ्तार
      • पटना पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज, बोले- बिहार आकर ऊर्जा से भर जाता हूं
      • कुलगाम के अखल के जंगलों में मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी
      • प्रधानमंत्री आज वाराणसी दौरे पर देंगे 2183 करोड़ की सौगात, किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे
      • भारत के सहयोग से नेपाल में पेट्रोलियम पाइपलाइन विस्तार का काम शुरू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version