Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»केंद्रीय मंत्री गडकरी आज जबलपुर प्रवास पर, मप्र के सबसे बड़े फ्लाईओवर का करेंगे लोकार्पण
    देश

    केंद्रीय मंत्री गडकरी आज जबलपुर प्रवास पर, मप्र के सबसे बड़े फ्लाईओवर का करेंगे लोकार्पण

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – कुल 4,706 करोड़ लागत की 186 किमी लंबी 10 सड़क परियोजनाओं का होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास
    भोपाल। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज शनिवर को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर जबलपुर आ रहे हैं। वे यहां प्रदेश के सबसे बड़े और अत्याधुनिक फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। इस इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उनके साथ मौजूद रहेगे। यह फ्लाईओवर जबलपुर शहर को नए यातायात स्वरूप में महानगरीय पहचान देगा।

    केन्‍द्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में चार हजार 706 करोड़ रुपये की लागत से 186 किमी लंबी 10 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री राजेन्‍द्र शुक्‍ल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सहित अन्‍य सम्‍मानीय जनप्रतिनिधि इस समारोह में मौजूद रहेंगे।

    कार्यक्रम में जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा, उनमें जबलपुर में सीआरआईएफ से निर्मित दमोह नाका-रानीताल मदनमहल मेडिकल रोड फ्लायओवर, कटनी बायपास का चार लेन चौड़ीकरण, अब्दुल्लागंज-इटारसी खंड में रातापानी वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य भाग का चार लेन चौड़ीकरण एवं हिरन-सिंदूर खंड में नौरादेही वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य भाग का चार लेन चौड़ीकरण का कार्य शामिल है।

    इसी प्रकार जिन परियोजनाओं का शिलान्‍यास होगा, उनमें जबलपुर रिंग रोड के पाचवें पैकेज में अमझर-बरेला चार लेन सड़क निर्माण, रीवा बायपास का चार लेन चौड़ीकरण, सिरमौर से डभौरा खंड का दो लेन पेव्ड शोल्डर के साथ चौड़ीकरण, मंडला से नैनपुर खण्ड का दो लेन पेव्ड शोल्डर के साथ चौड़ीकरण, रीवा-मैहर-कटनी खंड पर सात अंडरपास का निर्माण तथा कटनी-जबलपुर-लखनादौन खंड पर छ: फ्लायओवर व अंडरपास के निर्माण कार्य शामिल है।

    लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि जबलपुर में 1052 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 6.855 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड कॉरिडोर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर है। इसमें कई ऐसी विशेषताएं हैं जो इसे विशिष्ट पहचान देती हैं। इस फ्लाईओवर का सबसे बड़ा तकनीकी आकर्षण रेल मार्ग के ऊपर निर्मित 192 मीटर लंबा सिंगल स्पान केबल स्टे ब्रिज है। इस परियोजना में कुल तीन बो-स्ट्रिंग ब्रिज भी शामिल किए गए हैं। इनमें से दो पुल रानीताल क्षेत्र में और एक पुल बलदेवबाग क्षेत्र में बनाया गया है। ये सभी पुल पूरी तरह स्टील से निर्मित हैं और प्रत्येक की लंबाई लगभग 70 मीटर है। आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों से निर्मित यह संरचना न केवल जबलपुर बल्कि पूरे देश के लिए एक अद्वितीय और प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्जियो गोर होंगे भारत में अमेरिका के अगले राजदूत, टैरिफ वॉर के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला
    Next Article उत्तराखंड के थराली में बादल फटने से भारी तबाही, एक युवती की मौत, एक लापता
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह ने दी बंगाल दिवस की शुभकामनाएं

      June 20, 2026

      कोयला तस्करी केस में पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, अभिषेक के करीबी पूर्व एसडीपीओ के खिलाफ एफआइआर

      June 19, 2026

      ममता को एक और झटका, पूर्व मंत्री जेपी मल्लिक ने छोड़ी पार्टी

      June 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह ने दी बंगाल दिवस की शुभकामनाएं
      • SSP कार्यालय के पास चली गोली, जमशेदपुर के व्यस्त इलाके में मची दहशत
      • गिरिडीह में स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को ट्रक ने मारी टक्कर, कई घायल
      • टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक होने की आशंका
      • राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी बयानबाजी तेज, प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version