Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी, सभी विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    देश

    तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी, सभी विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जिला कलेक्टरों के साथ की समीक्षा बैठक
    हैदराबाद। तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार शाम हैदराबाद कमांड कंट्रोल सेंटर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जिला कलेक्टरों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्रियों और अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा। साथ ही सभी विभागों के कर्मचारियों की तीन दिन की छुट्टियां रद्द करने के निर्देश दिए गए। सीएम ने सुझाव दिया कि अचानक बाढ़ आने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर तैयार रखे जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें समय-समय पर एनडीआरएफ कर्मियों के साथ समन्वय बनाए रखना चाहिए। जिन जिलों में भारी बारिश हो रही है, वहां कर्मियों को पहले से ही भेज दें। जिन जिलों में रेड अलर्ट है, वहां वरिष्ठ अधिकारियों को विशेष रूप से तैनात किया जाए। मीडिया के माध्यम से बारिश और बाढ़ की जानकारी प्रसारित की जानी चाहिए। बाढ़ की शिकायतों के लिए एक टोल-फ्री नंबर भी स्थापित किया जाना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि हैदराबाद में बाढ़ के बारे में एनडीआरएफ और अन्य नगरपालिका के आपात कालीन सेवा को अलर्ट पर रखें । शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टियों के संबंध में उचित कदम उठाएं। आईटी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए सतर्क करें।उन्होंने कहा कि यदि भारी बारिश के दौरान स्कूलों, कॉलेजों और आईटी संस्थानों में अवकाश घोषित करने की आवश्यकता हो, तो संबंधित विभागों के अधिकारी उचित निर्णय लें। उन्होंने पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को चेतावनी दी कि ज़रूरत पड़ने पर लोगों को बाहर निकलने से रोकने के लिए कदम उठाए जाएं और जानमाल की हानि रोकने के लिए हर संभव उपाय किए जाएं।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया, “ज़िला कलेक्टरों के पास उपलब्ध धनराशि का इस्तेमाल तत्काल सहायता के लिए करें। ऐसे मामलों में आगे की सोचने की ज़रूरत नहीं है।”

    कल से दो दिन तक स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
    भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने तेलंगाना के जिलों में कल से दो दिन सारे शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश दिए हैं। शिक्षा विभाग के निदेशक निकोलस ने देर रात एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कल से दो दिन स्कूल और कॉलेज की छुट्टी घोषित की गई है।राजधानी हैदराबाद में समय-समय पर समीक्षा के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। ग्रेटर हैदराबाद में कल स्कूल बंद रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम कियोन ही गिरफ्तार, पति पहले से जेल में
    Next Article उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक में सीधी टक्कर, पांच की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

      October 2, 2025

      संकट के समय और भी संगठित होता है भारतः मोहन भागवत

      October 2, 2025

      राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को जन्मदिन पर किया नमन, राजघाट एवं विजय घाट पर दी श्रद्धांजलि

      October 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
      • भारत ने जीता दिल: चीन की वेन शियाओयान ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजन को बताया सर्वश्रेष्ठ
      • आईएलटी20 नीलामी: आंद्रे फ्लेचर सबसे महंगे खिलाड़ी, अश्विन रहे अनसोल्ड
      • राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
      • संकट के समय और भी संगठित होता है भारतः मोहन भागवत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version