Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
    देश

    हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 2, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शनिवार को देशवासियों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे घरों में आने वाली हर नई वस्तु स्वदेशी होनी चाहिए और यह जिम्मेदारी हर भारतीय को निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम केवल वही चीजें खरीदेंगे जो भारतीयों द्वारा बनाई गई हैं। हमें लोकल के लिए वोकल बनने की जरूरत है।

    प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी 51वीं बार पहुंचे और 2,183.45 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सावन का महीना हो, काशी जैसा पावन स्थान हो और किसानों से मिलने का सौभाग्य मिले, इससे बड़ा क्या हो सकता है। प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को बाबा विश्वनाथ के चरणों में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता की हर बात एक नई चेतना जगाती है और तभी ऑपरेशन सिंदूर सफल होता है। 140 करोड़ देशवासियों की एकता ही ऑपरेशन सिंदूर की ताकत बनती है

    प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने अपनी बेटियों को वचन दिया था, वह पूरा हुआ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता महादेव के आशीर्वाद से संभव हुई। प्रधानमंत्री ने देश के दुश्मनों और आतंकवादियों को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत पर वार करने वालों को पाताल में भी जगह नहीं मिलेगी। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से परेशान हैं। ये कांग्रेस पार्टी और उनके चेले चपाटे इस बात को पचा नहीं पा रहे कि भारत ने आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। मैं अपने भारतीयों से पूछना चाहता हूं कि आपको ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व है कि नहीं। कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा है, आप मुझे बताइए सिंदूर कभी भी तमाशा हो सकता है क्या। क्या कोई सिंदूर को तमाशा कह सकता है क्या, कोई मुझे बताए क्या आतंकवादियों को भी मारने के लिए इंजतार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है और समय आने पर दुश्मनों के सामने कालभैरव भी बन जाता है। उन्होंने बताया कि तस्वीरें देखी होंगी कि कैसे भारतीय ड्रोन और मिसाइलों ने सटीक वार करके आतंक के हेडक्वार्टर को खंडहर बना दिया। आज भी पाकिस्तान के कई सारे एयरबेस आईसीयू में हैं।

    स्वदेशी अपनाने का किया आग्रह
    प्रधानमंत्री ने देशवासियों और व्यापारियों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है और इसीलिए भारत को अपने आर्थिक हितों के प्रति सजग रहना होगा। हमारी सरकार देश के सर्वोत्तम हित में हर संभव प्रयास कर रही है। जो लोग देश का भला चाहते हैं और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देखना चाहते हैं, चाहे वह कोई भी राजनीतिक दल हो, उन्हें अपने मतभेद भुलाकर स्वदेशी उत्पादों के प्रति संकल्प लेना चाहिए। हम केवल वही चीजें खरीदेंगे जो भारतीयों द्वारा बनाई गई हैं। हमें लोकल के लिए वोकल बनने की जरूरत है।

    प्रधानमंत्री ने स्वदेशी को किसी भी भारतीय के पसीने और मेहनत से बने उत्‍पाद के रूप में परिभाषित किया और देशवासियों से “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र को अपनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से “मेक इन इंडिया” उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमारे घरों में आने वाली हर नई वस्तु स्वदेशी होनी चाहिए और यह ज़िम्मेदारी हर भारतीय को निभानी चाहिए। उन्होंने प्रत्येक व्यापारी और दुकानदार से केवल स्वदेशी उत्पाद बेचने का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि यही राष्ट्र की सच्ची सेवा होगी।

    भारत के स्वदेशी हथियारों की ताकत दुनिया ने देखी
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के स्वदेशी हथियारों की ताकत दुनिया ने देखी। हमारी वायु रक्षा प्रणालियों, मिसाइलों और ड्रोनों ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत साबित की है। खासकर ब्रह्मोस मिसाइलों ने। ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्माण अब लखनऊ में किया जाएगा। अगर पाकिस्तान ने फिर कोई पाप किया तो यूपी में बनी मिसाइल आतंकियों को तबाह कर देंगी। कई प्रमुख रक्षा कंपनियां यूपी डिफेंस कॉरिडोर में अपने विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर रही हैं। भारत में निर्मित हथियार जल्द ही हमारी सेनाओं की ताकत बनेंगे। आज यूपी विकास कर रहा है, तो इसके पीछे भाजपा सरकार की नीतियां हैं।

    किसानों को 20वीं किस्तप्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का जिक्र करते हुए बताया कि अब तक देशभर के किसानों को लगभग 3.75 लाख करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि काशी के किसानों को इस योजना के तहत 900 करोड़ रुपये की सम्मान राशि मिली है।

    तीन लाख ‘लखपति दीदी’ बनाएंगे, बैंकिंग व्यवस्था की गांवों तक पहुंच होगी
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में अब तक 55 करोड़ जनधन खाते खोले गए हैं और अब केवाईसी अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य है जो जितना पिछड़ा उसे उतनी प्राथमिकता। तीन लाख करोड़ लखपति दीदी बनाने जा रहा हूं। यह आंकड़ा सुनकर ही सपा (समाजवादी पार्टी) वाले साइकिल लेकर भाग जाएंगे। उन्होंने कहा कि 55 करोड़ लोगों के खाते खोले गए, जिन्होंने कभी बैंक नहीं देखा। अब इस योजना को 10 साल पूरे हुए हैं। अब बैंक का नियम है कि बैंक का केवाईसी करनी जरूरी है। मैंने बैंक वालों से कहा है कि लोग आएं बैंक में केवाईसी करें अच्छी बात है, लेकिन इसके लिए बैंक अभियान चलाये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
    Next Article पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
    shivam kumar

      Related Posts

      हिमाचल प्रदेशः किन्नौर में बादल फटा, शिमला में भारी भूस्खलन, 552 सड़कें बंद

      September 19, 2025

      प्रशांत किशोर ने अमित शाह के बिहार दौरे पर कसा तंज, कहा- उनको बताना चाहिए बिहार का पलायन कब रुकेगा

      September 19, 2025

      फिल्म, प्रदर्श कला एवं सोशल मीडिया में भारतीय कला दृष्टि पर विशेषज्ञों ने छात्रों को दी जानकारी

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी ने उठा दिया बिहार में घुसपैठ और डेमोग्राफी बदलाव का मुद्दा
      • रांची में डिफेंस एक्सपो का भव्य आगाज़, झारखंड निभाएगा परमाणु हथियार निर्माण में अहम भूमिका : सीएम
      • हिमाचल प्रदेशः किन्नौर में बादल फटा, शिमला में भारी भूस्खलन, 552 सड़कें बंद
      • चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग सेआज बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, टिकटॉक को लेकर डील संभव
      • आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू, ऐप्‍पल स्टोर पर उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version