Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 09 अप्रैलः पाकिस्तान की सेना ने कच्छ में किया हमला, भारत का पलड़ा रहा भारी
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 09 अप्रैलः पाकिस्तान की सेना ने कच्छ में किया हमला, भारत का पलड़ा रहा भारी

    adminBy adminApril 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 09 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख कई मायनों में खास है। 1965 में 09 अप्रैल को ही गुजरात के कच्छ में पाकिस्तान की सेना ने हमला बोला था। पाकिस्तान ने इसे ऑपरेशन डेजर्ट हॉक नाम दिया था। करीब पांच महीने चले इस युद्ध में भारत का पलड़ा भारी रहा। इस युद्ध का अंत संयुक्त राष्ट्र की ओर से युद्ध विराम की घोषणा के बाद 23 सितंबर 1965 को हुआ। जनवरी 1966 को हुए ताशकंद समझौते के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे से जीते हुए इलाके वापस लौटा दिए।

    इसके अलावा 09 अप्रैल, 2011 को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने चार दिन से चल रहा अपना आमरण अनशन तोड़ा था। अन्ना भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अनशन पर थे। उनकी मांग थी कि सरकार लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए एक कमेटी बनाए। सरकार ने उनकी मांग मानते हुए अनशन के पांचवें दिन यानी 09 अप्रैल को इसके लिए अधिसूचना जारी की। इसके बाद अन्ना ने एक बच्ची के हाथों नींबू पानी पीकर अपना अनशन तोड़ा।

    अनशन तोड़ने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त तक लोकपाल विधेयक पास नहीं किया जाता, तो अगले दिन से वो एक बार फिर आंदोलन शुरू करेंगे। 15 अगस्त तक विधेयक पास नहीं हुआ और 16 अगस्त को अन्ना दोबारा अनशन पर बैठे। इसके बाद देशभर में अन्ना के समर्थन में आंदोलन शुरू हो गए। आखिरकार सरकार को आनन-फानन में इस बिल को लोकसभा में लाना पड़ा। लोकसभा में बिल पास होने के बाद अन्ना का आंदोलन खत्म हुआ। अन्ना के आंदोलन को किरण बेदी, कुमार विश्वास, अनुपम खेर, जनरल वीके सिंह, योगेंद्र यादव जैसी हस्तियों ने समर्थन दिया। पूरे आंदोलन से सबसे ज्यादा फायदा अरविंद केजरीवाल को हुआ। इस आंदोलन से नेता बने केजरीवाल मुख्यमंत्री बने। आज वह दिल्ली शराब घोटाले में जेल में हैं। और 09 अप्रैल 2003 को बगदाद के फिरदौस चौराहे पर लगी सद्दाम हुसैन की मूर्ति को गिरा दिया गया था। ये इराक में सद्दाम की तानाशाही के खात्मे का प्रतीक थी।

    महत्वपूर्ण दिवस

    1860ः पहली बार मनुष्य की आवाज का अंकन किया गया।

    1965ः कच्छ के रन में भारत-पाकिस्तान में युद्ध छिड़ा।

    1988ः ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।

    1989ः एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जल विद्युत परियोजना शुरू।

    1998ः सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक लोगों की मृत्यु।

    1999ः नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या।

    1999ः खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।

    2002ः बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।

    2003ः स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।

    2004ः इराक में संघर्ष तेज। अमेरिकी काफिले पर हमले में नौ की मृत्यु। 2004ः पुर्तगाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।

    2005ः ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ हुआ।

    2006ः यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि।

    2006ः पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने 2007 के चुनाव के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।

    2008ः नेपाल में बहुप्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान शुरू।

    2010ः जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में अंतर जिला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने संबंधी विवादित विधेयक पारित। हो गया।

    जन्म

    1893ः हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन।

    1948ः भारतीय अभिनेत्री जया बच्चन।

    1954ः अर्थशास्त्री और कांग्रेस नेता जयराम रमेश।

    1964ः भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत।

    निधन

    1984ः भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के नेता भाऊराव देवाजी खोब्रागडे।

    2009ः प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत।

    महत्वपूर्ण दिवस

    -पराक्रम दिवस (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल)।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभूपतिनगर ब्लास्ट मामले में एनआईए ने तीन तृणमूल नेताओं को भेजा समन
    Next Article होटवार जेल में छापेमारी के नाम पर हो रही है फोटो सेशन : बाबूलाल मरांडी  
    admin

      Related Posts

      पढ़ाई पर विज्ञापन की दुहाई

      May 18, 2026

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर आरोप, बोले- देश में अराजकता और खून-खराबे की स्थिति पैदा करना चाहती है पार्टी
      • इजरायल चुनाव: नेतन्याहू और विपक्ष में कांटे की टक्कर, एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं
      • बिहार विधान परिषद चुनाव में बड़ा उलटफेर, सभी 4 शिक्षक सीटों पर हारे ‘सिटिंग’ उम्मीदवार
      • भारतीय रेलवे का बड़ा नियम: अब ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक मोबाइल और पावर बैंक चार्ज करने पर रोक, जानें वजह
      • सरना समाज की महिलाओं के बीच बंटी साड़ियां, सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version