नई दिल्ली: निसान मोटर कंपनी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है, कंपनी ने पूरे विश्व में 150 मिलियन व्हीकल बनाया है। निसान के लिए ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, कंपनी को 100 मिलियन व्हीकल का रिकॉर्ड बनाने में करीब 73 साल का लंबा समया लगा है। जबकि दावा किया जाता है कि कंपनी ने 50 मिलियन व्हीकल महज 11 सालों में बनाए थे। जबकि कंपनी ने 84 साल में 150 मिलियन के आंकड़े को छू लिया है।
निसान ने अपने 84 साल पूरे होने पर दुनियाभर में अपने कर्मचारी, स्टेकहोल्डर्स, डीलर्स, और ग्राहको को निसान से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद दिया है। निसान ने 2006 में जब 100 मिलियन व्हीकल के रिकॉर्ड को छूआ उस समय 76.5 % व्हीकल सिर्फ जापान में बने थे। उसके बाद 11 साल में कंपनी ने प्रोडक्शन को बढाया है। इसके बाद कंपनी के 50मिलियन निसान व्हीकल में 76.5% व्हीकल जापान के बाहर बने। निसान को भारत ,अमेरीकी, चाइनीज ओटो बाजार में बहुत अच्छा रिसंपान्स मिला है।
आपको बता दे कि निसान भारत में निसान माइक्रा ऐक्टिव और माइक्रा हैच बैक्स बेचती है, कंपनी यहां सनी सिडैन, टेरेनो एसयूवी और जीटीआर सुपरकार मॉडल्स भी बेचती है। भारत में कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कारलीफ को भी 2018 में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने दावा किया है कि लीफ इलेक्ट्रिक कार को एक बार चार्ज करने पर यह 379 किलोमीटर तक जायेगी। निसान की ये इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 8 सेकेंड में 0 से 100 किमी घंटे की स्पीड पर पहंच जाती है।