टीवी के मशहूर कामेडियन कपिल शर्मा काफी दिनों कुछ ​बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था। हाल ही में कपिल बेंगलुरू के अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए है। इसी के साथ कपिल के चाहने वालों के लिए एक और खबर आई है। जी हां वो ये है कि कपिल की आने वाली फिल्म फिरंगी का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। इस बात की जानकारी फिल्म के आॅफिशियल ट्वीटर अकाउंट से दिया गया है। ट्वीटर पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि, 10 नवंबर को #फिरंगी !!

 

फिल्म का निर्देशन राजीव ​​ढींगरा कर रहे हैं। कपिल के अलावा फिल्म मोनिका गिल और इशिता दत्ता भी अहम रोल में हैं। इशिता ने भी ये पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया है।

गौरतलब है​ कि कपिल फिरंगी से पहले फिल्म किस किस को प्यार करूं में नजर आ चुके है। जो जो उनकी डेब्यू फिल्म थी।

वहीं कपिल अपने मशहूर टीवी शो द कपिल शर्मा शो लगभग एक साल तक वापस नहीं लाएंगे। लेकिन वो आप लोगों से जुड़े रहेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version