Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जम्मू-कश्मीर: त्राल में आतंकियों ने बस अड्डे पर फेंका बम, मंत्री नईम बाल-बाल बचे
    Top Story

    जम्मू-कश्मीर: त्राल में आतंकियों ने बस अड्डे पर फेंका बम, मंत्री नईम बाल-बाल बचे

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 21, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में आज आतंकवादियों ने हमला किया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है। हमला पुलिस की बस पर ग्रेनेड से हुआ जिसमें तीन नागरिकों की मौत हो गई जबकि सीआरपीएफ के 7 जवान समेत 17 पुलिसवाले घायल हुए हैं। ग्रिनेड हमले में जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री नईम अख्तर बाल-बाल बच गए। इस हमले में नईम अख्तर का ड्राइवर घायल हुआ है।

    पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि खबर है कि ग्रेनेड हमला 11 बजकर 45 मिनट पर हुआ। हमले में दो लोग मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर के लोक निर्माण मंत्री अख्तर इस हमले में बाल-बाल बच गए। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के मंत्री नईम अख्तर एक योजना का शुभारंभ करने पहुंचे हुए थे। इसके बाद आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया।

    इससे पहले रामबन जिले में अद्धसैनिक बल के एक शिविर में संदेहास्पद गोलीबारी में सशस्त्र सीमा बल एसएसबी के एक जवान की मौत हो गई जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। रामबन के एसएसपी मोहन लाल ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि यह आतंकी हमला था या फिर यह साथी की हत्या का मामला है।

    उन्होंने कहा, आज शाम रामबन जिले की बनिहाल पट्टी में एसएसबी शिविर में संदेहास्पद परिस्थितियों में गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। एसएसबी को इस इलाके में रेलवे की एक सुरंग निर्माण के काम में लगी निर्माण कंपनी की सुरक्षा में लगाया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थी नहीं, हम करेंगे डिपॉर्ट: राजनाथ सिंह
    Next Article नाटे नौकर की लापरवाही, लेडी अफसर की बहादुरी से पकड़ा गया दाऊद का भाई
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

    May 16, 2025

    लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

    May 16, 2025

    आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम

    May 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
    • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
    • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
    • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
    • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version