Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»जहरीली शराब पीने से राष्ट्रीय वॉलिबॉल कोच समेत पांच और लोगों की मौत
    रांची

    जहरीली शराब पीने से राष्ट्रीय वॉलिबॉल कोच समेत पांच और लोगों की मौत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 7, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: राजधानी में जहरीली शराब का कहर दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को राष्ट्रीय वॉलिबॉल कोच समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। वहीं रिम्स समेत अलग-अलग अस्पतालों में दर्जन भर लोग इलाजरत हैं। दूसरे दिन जहरीली शराब से हुई मौतों का आंकड़ा 15 पहुंच गया है। मृतकों में रांची यूनिवर्सिटी कैंपस में रहने वाले राष्ट्रीय वॉलिबॉल कोच अमित कुमार (35), जैप वन का हवलदार अरविंद ठकुरी (30), सुखदेव नगर इरगू टोली निवासी अरविंद उर्फ बिट्टू यादव (27), नेपाल हाउस के मलेरिया विभाग में कार्यरत किरानी अनीता क्षेत्री (58) और पेशे से चालक लालपुर निवासी संजय कुमार (38) शामिल हैं।

    बुधवार को पूरा पुलिस महकमा और उत्पाद विभाग की टीम शहर के अलग-अलग जगहों में छापेमारी करती रही। शराब माफिया प्रहलाद सिंधिया के नामकुम इलाके के सभी ठिकानों पर चार बार छापेमारी की गयी। छापेमारी में जोरार स्थित अवैध फैक्ट्री से हजारों बोतलें शराब पैक करने की बोतल, पैकेट, ब्रांडेड पैकेट, कॉर्क समेत पैकेजिंग के अन्य सामान बरामद किए गये हैं। इधर पुलिस को जांच में पता चला है कि सिंधिया के नकली शराब खपाने में जैप के जवान शामिल हैं।

    जैप जवान समेत तीन भेजे गये जेल : पुलिस ने दो 258 बोतलों के साथ गिरफ्तार किये गये तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है। इसमें जैप हवलदार 409 गौतम थापा के घर से 240 बोतल शराब बरामद हुई थी। उसके भाई उमेश गुरुंग उर्फ बौना को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा किराना दुकान में शराब बेचनेवाले इंद्रभान थापा भी गिरफ्तार हुआ था। तीनों को जेल भेज दिया गया है।

    सिंधिया का पूर्व चालक हिरासत में : शराब माफिया प्रह्लाद सिंधिया के पूर्व चालक प्रकाश को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसे डोरंडा के घाघरा से उठाया है। पुलिस उससे सिंधिया के ठिकानों और शराब सप्लाई किये जानेवाले क्षेत्र की पूछताछ कर रही है। हालांकि प्रकाश ने सिंधिया का काम छोड़ देने की बतायी है। उसका कहना है कि डेढ़ वर्ष पहले शराब के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद से वह सिंधिया का काम छोड़ चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंडिया vs श्रीलंका, T20: भारत ने 7 विकेट से जीता एकलौता टी 20
    Next Article धर्मांतरण बिल की मंजूरी पर आदिवासी संगठनों में हर्ष, मनाया जश्न
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल

    May 10, 2025

    मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

    May 10, 2025

    जीएसटी घोटाला मामले के तीनों आरोपितों को 14 दिन की जेल, पीएमएलए कोर्ट का फैसला

    May 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
    • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
    • भारत और पाकिस्तान युद्ध रोकने पर सहमत
    • डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार
    • मुख्यमंत्री ने पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version