Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»फुटबॉल»नौ साल बाद भी नींव से निर्माण तक नहीं पहुंच सकी है माराडोना की अकादमी
    फुटबॉल

    नौ साल बाद भी नींव से निर्माण तक नहीं पहुंच सकी है माराडोना की अकादमी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 1, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    महेशतला (पश्चिम बंगाल):  अर्जेटीना के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना जब एक महीने बाद यहां वापस आएंगे तो उनकी आंखें एक मंजर देख कर हैरान रह जाएंगी। माराडोना ने नौ साल पहले इस छोटी सी जगह पर एक फुटबाल अकादमी की नींव रखी थी और साथ ही इस अकादमी के लिए फंड जुटाने के लिए अपनी टाई भी नीलामी के लिए दी थी, लेकिन दुर्भाग्यवश इतने लंबे समय बाद भी यहां अकदामी का नामों-निशान नहीं है।

    हैरत तब और बढ़ जाती है, जब यहां के वाशिंदे इस बात से अनजान हों की यहां अकादमी स्थापित होनी थी।

    दक्षिण कोलकाता से 13 किलोमीटर दूर माराडोना इंडियन फुटबाल स्कूल का निर्माण 53 एकड़ में होना था। छह दिसंबर, 2008 को माराडोना जब भारत आए थे तो उन्होंने इस अकादामी की नींव रखी थी।

    2017 में जब आईएएएनएस संवाददाता यहां पहुंचे तो पता चला की अकादमी की जगह पर गंदगी है और आस-पास लंबी-लंबी इमारतें इस जगह को घेरे हुए हैं। जिस जगह मैदान होना था, वहां झाडियां हैं।

    सप्ताहांत की दोपहर को यहां घूम रहे लोगों को पता भी नहीं था कि इस जगह माराडोना की अकादमी बनाई जानी थी।

    यहां रहने वाले एक शख्स ने कहा, मैं किसी अकादमी के बारे में नहीं जानता। यहां फुटबाल अकादमी का कोई निशान तक नहीं है।

    एक पुराने व्यक्ति ने कहा कि दिसंबर की उस सुबह के बाद से इस क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ है। यह शख्स अपने परिवार के साथ माराडोना को देखने यहां आए थे।

    उस समय माराडोना को भरोसा था कि यहां अकादमी बनाई जाएगी।

    अर्जेटीना को 1986 में फुटबाल विश्व विजेता बनाने में अहम रोल निभाने वाले माराडोना ने सात दिसंबर, 2008 को कहा था, हम यहां बच्चों के लिए एक बेहतरीन कार्यक्रम लेकर आए हैं। हम उन्हें संरचना देंगे। अगर यह कार्यक्रम वाकई गंभीर है तो मैं भारतीय फुटबाल को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी मदद करने को तैयार हूं।

    उन्होंने यह बात अकादमी के लिए फंड एकत्रित करने के लिए आयोजित किए गए डिनर के दौरान कही थी।

    इसी दौरान माराडोना ने अपनी टाई की निलामी की थी।

    अब माराडोना दो अक्टबूर को यहां आ रहे हैं और वह ‘मैच फॉर यूनिटी’ खेलेंगे जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी हिस्सा लेंगे।

    2008 में पश्चिम बंगाल में वाम पंथी सरकार थी लेकिन 2011 से तृणमूल कांग्रेस ने सत्ता पर कब्जा जमाया हुआ है।

    इस क्षेत्र से मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के समिक लाहिरी सांसद हैं। उन्होंने यहां माराडोना को लाने में अहम भूमिका निभाई थी।

    लाहिरी ने आईएएनएस से कहा, शुरुआती योजना एक नई अकादमी के निर्माण की थी। शुरुआत में सोचा गया था कि इसका काम 2009 से शुरू हो जाएगा, लेकिन तब से टीएमसी ने नगरपालिका पर अपना कब्जा ले लिया और काम रुक गया।

    लाहिरी का कहना है कि टीएमसी ने इस काम में अडंगा डाला।

    उन्होंने कहा, अकादमी का मैदान 2012 तक तैयार हो जाना चाहिए था और पूरी अकादमी को 2014 में अस्तित्व में लाने की योजना थी। 23 एकड़ जमीन वाम मोर्चा ने नगरपालिका को दे दी थी। बाद में बाकी की जमीन दी जानी थी। लेकिन सत्ता बदलने के बाद सब कुछ बदल गया और कुछ भी नहीं हो सका।

    यहां की नगरपालिका के चेयरमैन और टीएमसी नेता दुलाल दास को जब लाहिरी द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में बताया गया तो उन्होंने पलटवार किया।

    उन्होंने कहा, वह माराडोना को लेकर आए थे क्योंकि वह 2009 का लोकसभा चुनाव जीतना चाहते थे। टीएमसी जब सत्ता में आई तो वह हार गए। हमने पाया कि अकादमी की जगह कुछ भी काम नहीं हुआ है और हमने कोशिश की कि हम काम शुरू करें, लेकिन अब उस जगह को हासिल करने के लिए हमें 50 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

    उन्होंने कहा, हमने पहले ही 23 एकड़ के लिए 3.83 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। बाकी की बची 30 एकड़ की जमीन को पाने के लिए हमें 44 करोड़ रुपये और खर्च करने होंगे। अगर पिछली सरकार उस समय काम शुरू कर देती तो यह नौबत नहीं आती।

    भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व खिलाड़ी श्याम थापा ने इसे लेकर अपनी नाराजगी जताई। श्याम ने कहा, इसे कहते हैं दिग्गज फुटबालरों के प्रति क्षणिक प्यार। माराडोना जैसा कोई आता है तो हम पागल हो जाते हैं लेकिन वह क्या वादा करके जाता है, उसे हम भूल जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleम्‍यांमार: सेना और रोहिंग्या विद्रोहियों के बीच ख़़ूनी टकराव में 400 की मौत
    Next Article हार के बाद मिल रही आलोचना से निराश आस्ट्रेलियाई टीम
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    एएफसी एशियन कप 2027 के लिए वियतनाम क्वालीफाई, मलेशिया बाहर

    March 17, 2026

    ट्रंप बोले– ईरान को फुटबॉल विश्व कप 2026 में नहीं आना चाहिए, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर जताई चिंता

    March 13, 2026

    एमएलएस : मेसी के दो गोल की बदौलत इंटर मियामी ने ऑरलैंडो सिटी को 3-2 से हराया

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम विधानसभा में पारित हुआ यूसीसी विधेयक, देश का तीसरा राज्य बना असम
    • पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया
    • ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज
    • अमेरिका की कागज मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत
    • इजराइल के हमले में लेबनान में कम से कम 34 लोगों की मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version