Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बेनजीर हत्या: पाकिस्तान की राजनीति !
    Top Story

    बेनजीर हत्या: पाकिस्तान की राजनीति !

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 21, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने गुरुवार को अपने अधिकारिक फेसबुक पेज में एक वीडियो पोस्ट कर एक ऐसा बयान दिया है जो पाकिस्तान की राजनीति में जबर्दस्त भूचाल ला सकता है…

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने गुरुवार को अपने अधिकारिक फेसबुक पेज में एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि पीपुल्स पार्टी ऑफ पाकिस्तान (PPP) के नेता आसिफ अली जरदारी को बेनजीर भुट्टोकी हत्या से सबसे ज्यादा फायदा मिला। मुशर्रफ ने यह वीडियो ऐसे समय पोस्ट किया है जब कुछ दिन पहले ही उन पर बेनजीर भुट्टो की हत्या में संलिप्तता का आरोप तय किया गया है। मुशर्रफ ने भुट्टो-जरदारी के तीनों बच्चों, भुट्टो परिवार और सिंध के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आसिफ अली जरदारी भुट्टो परिवार की तबाही के लिए जिम्मेदार हैं और वह बेनजीर और मर्तजा भुट्टो की हत्या में संलिप्त हैं।’

    पूर्व सैन्य प्रमुख ने कहा, ‘जब भी कोई हत्या होती है तो सबसे पहले यह देखना चाहिए कि इससे सबसे ज्यादा फायदा किसे हो रहा है। इस मामले में, मेरे पास खोने के लिए सब कुछ था। मैं सत्ता में था और इस हत्या से मेरे सरकार के लिए परेशानी पैदा हो गई थी।’ उन्होंने कहा कि बेनजीर की हत्या के बाद एक ऐसा आदमी था जिसे सब कुछ मिलने वाला था और वह आसिफ अली जरदारी था। जरदारी 5 सालों तक सत्ता में रहे, फिर उन्होंने क्यों नहीं इस मामले पर ज्यादा ध्यान दिया या इस दौरान जांच प्रक्रिया सक्रिय क्यों नहीं थी, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जरदारी खुद बेनजीर की हत्या में शामिल थे।

    उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच पर अगर ध्यान दिया जाए तो, ‘सबूत से साफ है कि बैतुल्लाह महसुद और उसके लोग इस हत्या में शामिल थे, लेकिन इन लोगों को ऐसा करने के लिए आदेश किसने दिए, यह मैं नहीं हो सकता क्योंकि यह समूह मुझसे और मैं इससे नफरत करता था। इस समूह ने बाद में मुझे भी मारने के प्रयास किए।’ रावलपिंडी की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने 31 अगस्त को तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के 5 कथित आतंकवादियों को बेनजीर हत्याकांड में बरी कर दिया था। 2 सुरक्षा अधिकारियों को दोषी बताया था और मुशर्रफ को मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडोनाल्ड ट्रंप:बर्बाद कर दूंगा, उत्तर कोरिया :कुत्तों के भौंकने पर ध्यान नहीं देते
    Next Article कलकत्ता हाईकोर्ट: रात 12 बजे तक मूर्ति विसर्जन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आस्था ट्रेड सेंटर और चुनाव गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

    May 17, 2025

    कार पेड़ से टकराई, पति-पत्नी और बच्चे की मौत

    May 17, 2025

    बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें

    May 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आस्था ट्रेड सेंटर और चुनाव गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
    • कार पेड़ से टकराई, पति-पत्नी और बच्चे की मौत
    • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
    • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
    • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version