Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»अन्य खेल»विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप: गौरव बिधुड़ी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
    अन्य खेल

    विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप: गौरव बिधुड़ी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 1, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत के युवा मुक्केबाज गौरव बिधुड़ी को विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के पुरुषों के 56 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले गौरव ने इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में गौरव को अमेरिका के ड्यूक रेगन ने 5-0 से मात दी। गौरव को चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा। अगर गौरव अपना सेमीफाइनल मुकाबला जीत लेते तो वो विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय होते।

    मैच के बाद गौरव ने कहा ‘हमने एक दूसरे के खिलाफ अच्छी तैयारी की थी। लेकिन मैच के वक्त इन्होंने खेल बदल दिया जो मैं समझ नहीं पाया। उन्हें खुद अटैक नहीं किया बल्कि मेरे अटैक करने का इंतजार किया। उनके कोच कभी मेरे भी कोच हुआ करते थे और शायद इसी वजह से वह मेरी सारी कमियां जानते थे। यह मेरा सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं था। यह चैंपियनशिप मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं थी। मैंने किसी चैंपियनशिप में इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। लेकिन मुझे अफसोस है कि मैं फाइनल में जगह नहीं बना पाया जो मेरे पिता जी का सपना था।’

    24 साल के गौरव इस चैंपियनशिप में पहली बार उतरे थे। वह इस चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले चौथे भारतीय मुक्केबाज हैं। गौरव से पहले विजेंदर सिंह, विकास कृष्णा और शिव थापा वर्ल्ड चैंपियनशिफ में मेडल जीत चुके हैं। विजेंदर इस चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज थे। उन्होंने 2009 में  मेडल जीता था। जबकि विकास ने 2011 और शिव थापा ने 2015 में मेडल जीता था।

    अमेरिकी खिलाड़ी को हालांकि सभी रेफरियों ने सर्वसहमति से विजेता चुना। लेकिन गौरव ने उनका अच्छा मुकाबला किया। पांच में से चार रेफरियों ने 30-27 का स्कोर दिया तो वहीं एक रेफरी ने 30-26 का स्कोर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहार के बाद मिल रही आलोचना से निराश आस्ट्रेलियाई टीम
    Next Article सचिन की जर्सी नंबर पहनने पर शार्दुल ठाकुर पर भड़क गए फैंस
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मेजर लीग सॉकर: इंटर मियामी ने सिएटल साउंडर्स को 3-1 से हराया

    September 17, 2025

    ला लीगा 2025-26: पहले घरेलू मैच में बार्सिलोना ने वेलेंसिया को 6-0 से रौंदा

    September 15, 2025

    ग्रैंड स्विस में आठवें दौर में गुकेश का सामना दिव्या देशमुख से

    September 12, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
    • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
    • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
    • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
    • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version