Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आइसीसी रैंकिंग में नबर वन बल्लबाज बने विराट
    Top Story

    आइसीसी रैंकिंग में नबर वन बल्लबाज बने विराट

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 12, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंत टेस्ट बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज के रूप में किया है। कोहली ने 59.30 की औसत से 5 मैचों की सीरीज में 593 रन बनाए, लेकिन भारत यह सीरीज 1-4 से गंवा बैठा। सीरीज के शुरू में कोहली ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ से 27 अंक पीछे थे, लेकिन अब वह उनसे एक अंक आगे हैं। कोहली एजबेस्टन टेस्ट के बाद पहली बार शीर्ष पर पहुंचे थे और फिर उन्होंने ट्रेंटब्रिज टेस्ट के बाद नंबर एक स्थान हासिल किया।

    अब वह वेस्ट इंडीज के खिलाफ 4 अक्तूबर से होने वाली 2 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज के दौरान अपनी नंबर एक रैंकिंग का बचाव करने की कोशिश करेंगे। भारत के लोकेश राहुल और ऋषभ पंत ने भी 5वें टेस्ट मैच की दूसरी पारी में क्रमश: 149 और 114 रन बनाने की बदौलत लंबी छलांग लगाई है। राहुल रैंकिंग में अब 16 पायदान ऊपर 19वें और पंत 63 स्थान ऊपर 111वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रविंद्र जडेजा ने पहली पारी में नाबाद 86 रन बनाए जिससे वह 12 पायदान ऊपर 58वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडरों की सूची में भी वह एक पायदान आगे बढ़कर दूसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं।

    इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलिस्टेर कुक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से शानदार तरीके से विदाई ली। ओवल टेस्ट के मैन आफ द मैच कुक ने टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में रहकर अपने करियर का अंत किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस मैच में 71 और 147 रन बनाए और अपनी टीम को 118 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस यादगार प्रदर्शन से उन्होंने 11 स्थान की छलांग लगाई और 10वें स्थान पर रहकर अपने करियर का अंत किया। अन्य बल्लेबाजों में जो रूट दूसरी पारी में 125 रन बनाने की बदौलत एक पायदान ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के अन्य बल्लेबाजों में जोस बटलर 9 पायदान ऊपर 23वें और मोईन अली 5 पायदान ऊपर 43वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने नंबर एक रैकिंग के साथ सीरीज का अंत किया। लॉर्ड्स टेस्ट के बाद एंडरसन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 903 हासिल की थी। सीरीज के शुरू में उनकी रेटिंग 892 अंक थी। अभी उनके 899 अंक हैं। जिन अन्य गेंदबाजों ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया उनमें बेन स्टोक्स (1 पायदान ऊपर 27वें) आदिल राशिद (6 पायदान ऊपर 44वें) ओर सैम कुरन (4 पायदान ऊपर 51वें स्थान) शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिकागो दौरा रद्द: ममता बोली- यह मोदी सरकार की साजिश
    Next Article माल्या के खुलासे से घिरी मोदी सरकार
    azad sipahi

      Related Posts

      डूरंड कप-2026 के लिए रांची में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

      July 26, 2026

      पश्चिमी सिंहभूम में मानव तस्करी का पर्दाफाश: चक्रधरपुर मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक पांच सलाखों के पीछे

      July 26, 2026

      हजारीबाग में अपराधियों का तांडव: पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना में दो हाइवा वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ‘प्रिंस खान’ के नाम से मिला पर्चा

      July 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘मन की बात’ में बाेले प्रधानमंत्री-‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में उप्र में दिखा जनशक्ति का अद्भुत संकल्प
      • रांची में भाजपा नेताओं ने सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, अमर बाउरी और शोभा यादव ने बताया प्रेरणादायक
      • डूरंड कप-2026 के लिए रांची में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
      • पश्चिमी सिंहभूम में मानव तस्करी का पर्दाफाश: चक्रधरपुर मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक पांच सलाखों के पीछे
      • हजारीबाग में अपराधियों का तांडव: पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना में दो हाइवा वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ‘प्रिंस खान’ के नाम से मिला पर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version