Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पेशल रिपोर्ट»ठगी की कोशिश, पतलू भागा, मोटू बदमाश दबोचा
    स्पेशल रिपोर्ट

    ठगी की कोशिश, पतलू भागा, मोटू बदमाश दबोचा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 22, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : शरीर का मोटापा एक बदमाश के भागने में आड़े आ गया। उसका दुबला-पतला साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। मोटू-पतलू बदमाशों का कारनामा लाहौरी गेट इलाके का है। जहां बैंक के अंदर कैश निकालने आए एक शख्स को डेढ़ लाख का लालच देकर बातों में उलझा रहे थे। मगर युवक की होशियारी से मोटू-पतलू बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। पतलू बदमाश रफूचक्कर हो गया, जबकि तोंदू बदमाश भाग न सका और मौके पर ही धरदबोचा। पुलिस को बुलाया गया। लाहौरी गेट थाने ले जाया गया। पूछताछ की गई। असली नोटों के बीच कागज की रद्दी मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसके साथी की तलाश चल रही है।

    पुलिस के मुताबिक, दिलचस्प वाकया चांदनी चौक में केनरा बैंक के बाहर का है। हुआ यूं कि सीलमपुर निवासी राज कुमार पासवान गुरुवार दोपहर फतेहपुरी चांदनी चौक स्थित केनरा बैंक के अपने अकाउंट से चेक से कैश निकालने गए थे। चेक काउंटर पर जमा करने के बाद वहीं पर इंतजार करने लगे। तभी मोटू और पतलू कद काठी के दो लोग नजदीक आए। दुबला शख्स बगल में बैठ गया जबकि तोंदू शख्स सामने कवर करते हुए खड़ा हो गया।

    बगल वाले ने धीमी आवाज में कहा कि मैं अपने मालिक के पौने दो लाख रुपये चोरी करके लाया हूं। कोई बैंक अकाउंट नहीं है इसलिए राजकुमार पासवान से पेशकश करते हुए कहा कि, अपने अकाउंट में तुम जमा करा लो। 50 हजार तुम रख लेना बाकी रकम धीरे-धीरे ले लूंगा। इस बीच राजकुमार ने काउंटर से 20 हजार रुपए लिए और दोनों के साथ बैंक से बाहर आ गए।

    तभी पतले युवक ने रुमाल में लिपटे हुए डेढ़ लाख रुपए बतलाकर थमाए। बातों में उलझा कर 20 हजार रुपए राजकुमार से ले लिए। तोंदू शख्स ने राज कुमार का नाम, पता, मोबाइल नंबर नोट किया और कहा कि बाकी रकम लेने के लिए कॉल कर देंगे। राजकुमार को शक हुआ। जैसे ही रुमाल को खोला तो 500 के नोटों के बीच अखबारों की कतरनें नोटों की शेप में फिट की हुई थीं। राजकुमार ने जैसे ही कहा कि तुम लोग बदमाश हो। तभी पतला युवक वहां से भाग खड़ा हुआ, जबकि मोटा युवक भाग नहीं सकता था। वो अपने साथी को भागते हुए देखता रह गया। राजकुमार ने उसे वहीं पर पकड़ लिया। लोकल पुलिस को कॉल की। आरोपी को हवाले कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है: मोदी
    Next Article PM मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई
    azad sipahi desk

      Related Posts

      ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत ने बदल दी है विश्व व्यवस्था

      May 13, 2025

      सिर्फ पाकिस्तान को ठोकना ही न्यू नार्मल होना चाहिए

      May 12, 2025

      भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version