Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एलिस्टर कुक ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास
    Breaking News

    एलिस्टर कुक ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 3, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। वह भारत के खिलाफ ओवल में होने वाले आखिरी टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। कुक ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए अभी तक 12254 रन बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 160 टेस्ट मैच खेले हैं। ओवल टेस्ट उनका 161 टेस्ट मैच होगा। कुक इस दौरान खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। टीम में उनके स्थान को लेकर भी काफी सवाल उठाए जाने लगे थे। भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी वह रन बनाने में असफल रहे हैं। वह हालांकि एसेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट में खेलते रहेंगे।

    कुक ने एक बयान जारी कर कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में काफी सोच विचार के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट मेरे करियर का आखिरी टेस्ट मैच होगा।’ उन्होंने कहा, ‘हालांकि यह एक दुखभरा दिन है लेकिन मैं अपने चेहरे पर खुशी के साथ यह बात कह सकता हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं अपना सब कुछ दे दिया है और मेरे पास अब देने के लिए कुछ नहीं बचा है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने जो हासिल किया उसके बारे में मैंने कभी विचार भी नहीं किया था। इतने लंबे समय तक इंग्लैंड टीम के दिग्गजों के साथ खेलकर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं।’ इंग्लैंड के सबसे कामयाब बल्लेबाज ने कहा कि टीम के कुछ साथियों के साथ भविष्य में ड्रेसिंग रूम न शेयर करने का विचार ही मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण है। लेकिन मैं जानता हूं कि यही सही वक्त है।

    33 वर्षीय कोहली ने एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक भी लगाया था। इससे पहले वेस्ट इंडीज के खिलाफ एजबेस्टन में भी कुक ने डबल सेंचुरी जड़ी थी। लेकिन इस बीच उनकी फॉर्म उनसे रूठी ही रही। 2017 से लेकर अब तक उन्होंने सिर्फ तीन हाफ सेंचुरी और दो डबल सेंचुरी लगाईं। भारत के खिलाफ भी सात पारियों में वह सिर्फ दो बार ही 20 से ज्यादा का स्कोर बना पाए हैं। साउथहम्पटन में सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के बाद कुक के मेंटॉर ग्राहम कूच ने कहा था कि उन्हें कुक के खेल में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। बीबीसी रेडियो 4 के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा था कि एक बल्लेबाज के रूप में आपको लगातार अपने खेल में सुधार करना होता है लेकिन कुक के खेल में ऐसा नजर नहीं आ रहा है।

    कुक ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में भारत के खिलाफ नागपुर में की थी। उन्होंने इस मैच में शतक लगाया था। यह संयोग ही है कि उनके करियर का आखिरी टेस्ट मैच भी भारत के ही खिलाफ होगा। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वह फिलहाल छठे स्थान पर हैं। उनसे आगे सचिन तेंडुलकर [15,921], रिकी पोंटिंग [13,378], जैक कालिस [13,289], राहुल द्रविड़ [13,288] और कुमार संगाकारा हैं। कुक के नाम फिलहाल 32 टेस्ट शतक हैं। कुक ने रेकॉर्ड 59 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी भी की। इसमें 24 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड ने जीत हासिल की। वह माइकल वॉन के बाद इंग्लैंड के सबसे कामयाब कप्तान भी रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलातेहार : बाढ़ में फंसी सवारी गाड़ी
    Next Article जनता 2019 में सरकार के ‘पापों’ की दही हांडी फोड़ेगी: कांग्रेस
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची को मिली भारत-वेस्टइंडीज टी-20 और भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की मेजबानी

      March 26, 2026

      भारतीय टीम जून में करेगी आयरलैंड का दौरा, खेलेगी 2 टी 20 मैचों की सीरीज

      March 21, 2026

      आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी और एसआरएच को बड़ा झटका, हेजलवुड और कमिंस शुरुआती मुकाबलों से बाहर

      March 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version