Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एशिया कप: 696 दिनों बाद धोनी बने टीम इंडिया के कप्तान
    Top Story

    एशिया कप: 696 दिनों बाद धोनी बने टीम इंडिया के कप्तान

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 25, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। मंगलवार को दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर एशिया कप मुकाबले में जब दोनों कप्तान मैदान पर उतर रहे थे सबकी नजरें ठहर गईं। अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान के साथ जो शख्स टॉस के लिए उतर रहा था वह रोहित शर्मा नहीं था। जी, कैमरा जैसे ही फोकस हुआ सामने महेंद्र सिंह धोनी का चेहरा नजर आया। क्या, इस मैच में धोनी कप्तानी करेंगे। जी, करीब दो साल बाद महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। सही हिसाब लगाएं तो 696 दिन बाद धोनी टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं।

    धोनी ने आखिरी बार 29 अक्टूबर 2016 को न्यू जीलैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। इस मैच में भारत को 190 रनों से जीत मिली थी। बतौर कप्तान यह धोनी का 200वां एकदिवसीय मैच है। यह मुकाम हासिल करने वाले वह दुनिया तीसरे कप्तान हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रेकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम है। पोंटिंग ने 230 मैचों में कप्तानी की जिसमें से 165 में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की। इसके बाद न्यू जीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग का नंबर आता है जिन्होंने 218 मैचों में कप्तानी की और कीवी टीम ने इसमें से 98 मैच जीते।
    धोनी के 199 मैचों में से 110 में भारत ने जीत हासिल की और 74 मुकाबले हारे। वहीं चार मैच टाई रहे और 11 का कोई नतीजा नहीं निकला। धोनी का जीत औसत 59.57 है, जो किसी भी भारतीय कप्तान से बेहतर है।

    एशिया कप 2018 के सुपर 4 के इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने इस मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को अपनाते हुए पांच बदलाव किए हैं। टीम में से- रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है। और लोकेश राहुल, दीपक चाहर, मनीष पांडे, खलील अहमद और सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल किया गया है। भारत पहले ही टूर्नमेंट के फाइनल में पहुंच चुका है। वहीं अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से हारने के बाद टूर्नमेंट से बाहर हो चुकी है।

    धोनी कप्तान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article27 सितंबर को उपराष्ट्रपति का रांची दौरा
    Next Article सड़ गये पहाड़ी मंदिर की दानपेटी में जमा सवा लाख रुपये
    azad sipahi

      Related Posts

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

      May 9, 2025

      बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

      May 9, 2025

      भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच आईपीएल 2025 स्थगित

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में सूरज उगल रहा आग, आज से चलेगी लू; 6 जिलों में यलो अलर्ट
      • Auto Draft
      • भारत-पाकिस्तान के बीच और तेज हुआ हवाई संघर्ष, पीओके में आतंकवादी लॉन्च पैड नष्ट
      • भारत के 26 स्थानों पर ​फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, सभी हमले नाकाम​ किए गए
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version