Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»एशिया कप: फाइनल में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
    ताजा खबरें

    एशिया कप: फाइनल में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 27, 2018Updated:September 29, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्लीः बांग्लादेश ने सुपर-4 राउंड के अंतिम मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हरा दिया और फाइनल में जगह बनाई। खिताब के लिए उसका सामना 6 बार की चैंपियन टीम भारत से शुक्रवार को होगा। दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों पर इस खिताबी मुकाबले में सभी की नजरें टिकी होंगी।

    ओपनिंग जोड़ी करेगी कमाल
    रोहित शर्मा और शिखर धवन की भारतीय ओपनिंग जोड़ी से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले फाइनल मैच में काफी उम्मीदें रहेंगी। धवन जहां टूर्नमेंट में 2 शतक जड़ चुके हैं, वहीं कप्तानी संभाल रहे रोहित शर्मा जहां 1 नाबाद शतक लगा चुके हैं, वहीं 2 अर्धशतक भी उनके नाम दर्ज हैं। धवन ने 4 मैचों में कुल 327 रन बनाए हैं और वह फिलहाल टूर्नमेंट के टॉप स्कोरर हैं, वहीं रोहित ने अब तक कुल 269 रन बनाए हैं।

    शफिकुर रहीम और मिथुन पर नजर
    टूर्नमेंट में 1 शतक और 1 अर्धशतक जड़ चुके बांग्लादेश के स्टार मुशफिकुर रहीम अपनी टीम के टॉप स्कोरर हैं। फाइनल में उन पर दारोमदार रहेगा कि वह टीम को बल्लेबाजी में मजबूती दें। वह अब तक 4 मैचों में कुल 297 रन बना चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में बांग्लादेश की पारी को रहीम के साथ संभालने वाले मोहम्मद मिथुन के पास फाइनल में मौका रहेगा कि वह टीम के लिए योगदान दें और एक बार फिर खुद को साबित करें। मिथुन भी इस मौके को चूकना नहीं चाहेंगे। उन्होंने टूर्नमेंट के 5 मैचों में कुल 135 रन बनाए हैं जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।

    महमूदुल्लाह
    बांग्लादेश के ऑलराउंडर महमूदुल्लाह बल्ले से ही नहीं, गेंद से भी प्रभावित कर रहे हैं। खिताबी मुकाबले में भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भी वह दम दिखाना चाहेंगे। उन्होंने अब तक 5 मैचों में कुल 152 रन बनाए हैं। इसके अलावा वह 2 विकेट भी ले चुके हैं।

    बांग्लादेश के खिलाफ चमके थे जडेजा
    रवींद्र जडेजा को बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के ग्रुप मुकाबले में हार्दिक पंड्या की जगह टीम में शामिल किया गया और उन्होंने निराश नहीं किया। उन्होंने 29 रन देकर 4 विकेट झटके। अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में भी जडेजा ने उपयोगी योगदान दिया और 3 विकेट लेने के अलावा 25 रन भी बनाए। वह टूर्नमेंट के 3 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश के लिए नई श‍िक्षा नीति तैयार है: प्रकाश जावड़ेकर
    Next Article लैंडिंग के वक्त रनवे से फिसला और समंदर में जा घुसा प्लेन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सोमा मुंडा हत्याकांड: परिजनों से मिले भाकपा माले नेता, न्याय के लिए आंदोलन की चेतावनी

      January 14, 2026

      IAS विनय चौबे को बड़ा झटका: हाइकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

      January 6, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर को बताया भारतीय संस्कृति का प्रतीक

      January 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार का गठन, शुभेंदु अधिकारी संग पांच मंत्रियों ने ली शपथ
      • इतिहास के पन्नों में 10 मईः जिन्होंने देश की खुफिया ताकत को दिया आकार
      • पाकुड़ में सियारों ने ढाई माह की बच्ची को नोचकर खाया, दूसरी बच्ची गंभीर घायल
      • हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बस की छत पर बैठे चार बाराती झुलसे
      • सड़क हादसे में पांच की मौत, चार गंभीर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version