Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत बंद: बिहार में दो साल की बच्ची की मौत
    Breaking News

    भारत बंद: बिहार में दो साल की बच्ची की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 10, 2018Updated:September 10, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस एवं कुछ विपक्षी दलों द्वारा भारत बंद को विफल करा दिया। पार्टी ने कहा कि जनता का साथ नहीं मिलने से गुस्से एवं खीज में आकर विपक्ष हिंसा पर उतारू हो गया है और देश में खौफ का माहौल बना रहा है।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबके पास होता है लेकिन यह विरोध हिंसा से किया जा रहा है। देशभर में पेट्रोल पंप जलाये जा रहे हैं। बसें और कारें तोड़ी जा रही हैं। बिहार के जहानाबाद में बंद समर्थकों की भीड़ द्वारा एंबुलेंस रोके जाने के कारण एक मासूम बच्ची की मौत हो गयी है। उन्होंने पूछा कि आखिर इस हिंसा और उस बच्ची की मौत का कौन जिम्मेदार है। प्रसाद ने कहा कि जनता बंद के साथ नहीं खड़ी है, समर्थन न मिलने पर उग्रता से बंद कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास कर रही है।

    भाजपा नेता ने कहा कि सरकार ने महंगाई पर काबू किया है। 2014 में मुद्रास्फीति 10.4 प्रतिशत थी जो आज 4.7 प्रतिशत है। सरकार ने आयकर सहित विभिन्न करों में रियायत दी है और ग्रामीण सड़कों, ग्रामीण विद्युतीकरण, मनरेगा, खाद्य सब्सिडी आदि में खूब व्यय किया है। आयुष्मान भारत में दस करोड़ परिवारों को पांच लाख रुपए प्रतिवर्ष का स्वास्थ्य बीमा दिया जाना है। मोदी सरकार ने पांच करोड़ अति गरीबों का जीवन स्तर सुधारा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में सार्थक बहस होनी चाहिए।

    प्रसाद ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चुनौती देते हुए कहा कि एक महान अर्थशास्त्री डॉ. सिंह को विनम्र प्रस्ताव देते हैं कि इस बार संसद में वह आर्थिक विषय पर उन जैसे भाजपा के मामूली कार्यकर्ता से तथ्यों के आधार पर बहस कर लें। उन्होंने कहा कि हिंसा से साबित हो गया है कि बंद विफल रहा है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाने, राज्यों में वैट कम करने और पेट्रोलियम पदार्थों को वस्तु एवं सेवा कर में लाने के बारे में सवालों के जवाब में श्री प्रसाद ने कहा कि सरकार ने अक्टूबर 2017 में उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। वैट कम करना राज्यों का विवेकाधिकार है तथा जीएसटी परिषद एक स्वतंत्र निकाय है जिसमें सभी राज्य सर्वानुमति से फैसला लेते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की एकसाथ विदेश यात्रा से टूटा प्रोटोकॉल
    Next Article आज पूरा भारत सड़क पर है : दीपंकर भट्टाचार्य
    azad sipahi

      Related Posts

      न्यायमूर्ति पी.बी. बजनथ्री नियुक्त किये गये पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

      September 20, 2025

      झारखंड के मुख्यमंत्री से दशहरा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, किया आमंत्रित

      September 20, 2025

      प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version