Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोडरमा के कई स्कूलों में हिंदी दिवस पर हुए कार्यक्रम
    Breaking News

    कोडरमा के कई स्कूलों में हिंदी दिवस पर हुए कार्यक्रम

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 14, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा। आदर्श +2 उच्च विद्यालय, मधवाटांड में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य पुनीत यादव ने दीपक प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया। सभी भाषाओं में हिंदी ही क्यों विषय पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी दुनिया की सर्वाधिक तीव्रता से प्रसारित हो रही भाषाओं में से एक है। हिंदी बहुत सरल और लचीली भाषा है। जिसे सीखने में विशेष कठिनाई नहीं होती। पूरे भारत और दुनिया के कई देशों जैसे अमेरिका, मॉरीशस, सुरीनाम, फीजी, गुयाना, मलेशिया, त्रिनिनाड एवं टोबैगो, नेपाल आदि में बोली और समझी जाने वाली भाषाएं हैं। इस कार्यक्रम को उप-प्राचार्य अर्जुनचंद्र यादव, हिंदी विभाग के नरेश सिंह, महेन्द्र कुमार पांडेय, रामचंद्र यादव, तापसडे, सुनीता कुमारी, मुकेश राणा, महेन्द्र कुमार और केदार यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी से हम अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।

    चंदवारा/ डोमचांच। प्रखंड के पिपराडीह स्टेशन रोड संजीवनी अकादमी में हिंदी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के पहले दिन बच्चों के बीच हिंदी कहानी और कविता पाठ करवाया गया। निदेशक सह प्राचार्य संजीव कुमार ने हिंदी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी। आज हमें अपनी भाषा को बोलने और लिखने में जो संकोच होता है। उसे दिल से मिटाएं और हिंदी को अपनायें। मौके पर शिक्षक कौशल पंडित, बबिता कुमारी, रूबी कुमारी ने ग्रुप ए में वर्ग प्रथम, द्वितीय और तृतीय। वहीं ग्रुप बी में वर्ग चतुर्थ से सप्तम के छात्रों का किये गये पाठ का मूल्यांकन किया।

    आज निबंध और भाषण प्रतियोगिता
    शनिवार को बच्चों के बीच भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। वहीं दूसरी ओर डोमचांच में हिंदी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जीएस पब्लिक स्कूल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने हिन्दी की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही कई कविताओं को भी रखा। अस्तित्व, रोहित, रितिक, आलिया, निधि, प्रिया, अंकित, साजमा ने शानदार विचार रखे। विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बच्चों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हिंदी भाषा के गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला। विद्यालय के निदेशक नितेश कुमार ने हिंदी दिवस मनाने के मूल उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की। विद्यालय के प्राचार्य महेश कुशवाहा हिंदी दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुए हिंदी भाषा के बारे में विस्तृत रूप से बताया।

    ग्रिजली विद्यालय में हिंदी दिवस आयोजित
    कोडरमा में तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर प्राथमिक स्तर पर कविता पाठ कराया गया। जिसमें प्रथम स्थान प्राची शर्मा, द्वितीय स्थान कौशल कुमार तथा तृतीय स्थान अनुराग कुमार ने पाया। वहीं माध्यमिक स्तर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उपासना कृति, द्वितीय स्थान प्रत्युष विसु तथा तृतीय स्थान इशु कुमार ने पाया। इसी श्रेणी में कवि या साहित्यकार के छाया चित्र में प्रथम स्थान अनन्य पांडेय, द्वितीय स्थान प्रतीक कुमार तथा तृतीय स्थान ऋषु राज ने पाया। प्राचार्या मधुलिका अग्रवाल ने कहा कि हिंदी ने पूरे भारत वर्ष को एकता के स्नेह-सूत्र में बांधा है। वहीं सीइओ प्रकाश गुप्ता ने कहा कि किसी भाषा को प्रभावशाली रूप से बोलना सिखना चाहिए। हिंदी संभाग के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का इस आयोजन में अमूल्य योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक माह के अंदर शुरू होगी भाषा एकेडमी: सीएम
    Next Article अमेरिका: तूफान में तब्दील हुआ फ्लोरेंस, चार की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version