Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अमेरिका: तूफान में तब्दील हुआ फ्लोरेंस, चार की मौत
    Top Story

    अमेरिका: तूफान में तब्दील हुआ फ्लोरेंस, चार की मौत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 15, 2018Updated:September 15, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विलमिंगटनः फ्लोरेंस तूफान के अमेरिका के कैरोलिना में पहुंचने से शुक्रवार को कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसका बच्चा भी शामिल है। अमेरिका के पूर्वी राज्यों में इस तूफान के चलते मूसलाधार बारिश हो रही है और नदियां उफान पर हैं। ट्रेंट और नियूज नदियों के संगम पर स्थित उत्तरी कैरोलिना के न्यू बर्न कस्बे में तीन मीटर की दूरी तक तूफान के बढऩे से सैकड़ों लोग अपने घरों में फंस गए हैं जिन्हें वहां से निकाले जाने की जरूरत है। इस कस्बे की आबादी 30,000 है

    नेशनल र्हिरकेन सेंटर (एनएचसी) ने स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे फ्लोरेंस को उष्णकटिबंधीय तूफान में बदला हुआ बताया लेकिन अधिकारियों ने आगाह किया है कि खतरा अभी भी कम नहीं हुआ है। उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर ने कहा, अभी कई और दिन बारिश होने की आशंका है।’’ साथ ही उन्होंने तूफान से होने वाली बारिश को च्च्हजार सालों में होनी वाली घटना’’ बताया। कूपर ने कहा, च्च्अगले हफ्ते तक हमारी नदियों का उफान पर रहना जारी रहेगा और इससे भी ज्यादा बाढ़ आएगी।’’

    उन्होंने कहा कि तूफान में तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और कई अन्य की जांच की जा रही है कि वह तूफान में हुई मौतें हैं या नहीं। कूपर ने बताया कि न्यू हेनोवर काउंटी में मारे गए मां और बच्चे की मौत उनके घर पर पेड़ गिरने से हुई और एक व्यक्ति की मौत लेनॉइर काउंटी में जेनरेटर चलाते वक्त हुई। स्थानीय अधिकारियों ने पेंडर काउंटी में एक अन्य मौत की भी खबर दी है जहां गिरे पेड़ों की वजह से एक बीमार महिला तक आपात सेवाएं नहीं पहुंच पाई। स्थानीय मीडिया ने कहा है कि महिला को दिल का दौरा पड़ा था। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं जब यह निर्धारित कर लिया जाएगा कि उनके दौरे की वजह से राहत या बचाव कार्य प्रभावित नहीं होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोडरमा के कई स्कूलों में हिंदी दिवस पर हुए कार्यक्रम
    Next Article सीएम पर्रिकर को दिल्ली लाया जाएगा, एम्स में होगा इलाज
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version