रांची। दुबई में चल रही एशियन बेंचप्रेस चैंपियनशिप में रांची के सरदार इंद्रजीत सिंह और मनोज कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 18 सितंबर से 24 सितंबर तक दुबई में आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में रांची के 4 और जमशेदपुर से एक खिलाड़ी ने हिस्सा लिया है। यह पांचों खिलाड़ी भारतीय टीम में दुबई दौरे के पहले शामिल किये गए हैं। इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए रांची से सरदार इंद्रजीत सिंह, मनीष एक्का, अंजनी बारी, मनोज कुमार और जमशेदपुर से राजलक्ष्मी टीम में शामिल है।

सरदार इंदरजीत सिंह और मनोज कुमार ने स्वर्ण पदक जीता

दें कि दुबई में आयोजित इस एशियन बेंचप्रेस चैंपियनशिप में रांची के सरदार इंदरजीत सिंह और मनोज कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है। वेटरन खिलाड़ी इंद्रजीत सिंह ने मास्टर थ्री ग्रुप में 83 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीता है, जबकि मनोज कुमार ने मास्टर एक वर्ग के 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. इन दोनों खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए देश के साथ-साथ झारखंड का भी मान बढ़ाया है. इसे लेकर खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है.

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version