Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पाक पहले आतंकवाद को रोके, फिर करे ‘शांति प्रस्ताव’ की बात: सेना प्रमुख
    देश

    पाक पहले आतंकवाद को रोके, फिर करे ‘शांति प्रस्ताव’ की बात: सेना प्रमुख

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 6, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना की तरफ से ‘शांति प्रस्ताव’ के पैंतरे पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि अगर पाकिस्तान बातचीत चाहता है तो वह पहले आतंकवाद रोके। जनरल रावत ने कहा, ‘पहल उनकी (पाकिस्तान) तरफ से होनी चाहिए। उनको आतंकवाद रोकना है, अगर वे आतंकवाद रोकेंगे तो हम (भारतीय सेना) भी नीरज चोपड़ा बनेंगे।’

    बता दें कि हाल में हुए एशियन गेम्स में भारत के नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था, जबकि पाकिस्तान को ब्रॉन्ज मिला था। चोपड़ा ने तब खेल भावना का परिचय देते हुए आगे बढ़कर ब्रॉन्ज जीतने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी से हाथ मिलाया था।

    सेना प्रमुख ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि कश्मीर में हालात 2017 से पहले के मुकाबले बेहतर हुए हैं और 2018 में इसमें और सुधार हो रहे हैं। बता दें कि नीरज चोपड़ा पिछले साल ही बतौर जूनियर कमिशंड ऑफिसर सेना का हिस्सा बने। हालिया एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने के बाद पाकिस्तानी ब्रॉन्ज मेडलिस्ट से हाथ मिलाने की उनकी तस्वीर को टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी ट्विटर पर शेयर किया था और उनके कदम की तारीफ की थी।

    हालिया मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तानी सेना ने भारत के साथ गुपचुप तरीके से संपर्क किया है लेकिन इस पर भारत की तरफ से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान चुनाव से महीने भर पहले यह संपर्क अभियान पाक आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा की तरफ से सामने आया। पाकिस्तान ने 2015 के बाद से ठप पड़ी बातचीत को शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। बातचीत शुरू करने की जुगत में लगे पाकिस्तान का एक प्रमुख उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार के गतिरोध को खत्म करना है। इस समय पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है और उस पर चीन का भारी कर्ज लगातार बढ़ रहा है।

    आतंकवाद पाकिस्तान बिपिन रावत शांति प्रस्ताव सेना प्रमुख
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाक SC का फैसला, लाहौर में होगा शहीद भगत सिंह के नाम से चौक
    Next Article दुनिया की एक चौथाई कुपोषित आबादी भारत में
    azad sipahi desk

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version