Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मोदी के सपने को मूर्त रूप दे रहे रघुवर : वेंकैया
    Top Story

    मोदी के सपने को मूर्त रूप दे रहे रघुवर : वेंकैया

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 28, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास मूर्त रूप दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों में झारखंड सरकार ने स्वच्छता आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाया है। कहा कि वर्ष 2014 में झारखंड 16 प्रतिशत ओडीएफ था, आज 96 प्रतिशत हो गया है। यह रिकार्ड है और इसके लिए मुख्यमंत्री और अधिकारियों के साथ-साथ झारखंड की जनता को साधुवाद है। उपराष्ट्रपति नामकुम प्रखंड के लालखटंगा में स्वच्छ भारत कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वतंत्रता से भी अधिक महत्वपूर्ण है स्वच्छता। यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। जनांदोलन है। झारखंड सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान को जनांदोलन का रूप देकर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने झारखंड से ही आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की। बीमारी के कारण देश के पांच करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गये। कहा कि स्वच्छता वस्तुत: भारत को आयुष्मान बनाने का सफल कदम है।
    दो अक्टूबर को गांधी के चरणों में होगा झारखंड : रघुवर
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणों में झारखंड को समर्पित करेंगे। झारखंड पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त हो जायेगा। कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों का आह्वान किया था कि दो अक्टूबर 2019 को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर स्वच्छ भारत उनके चरणों में सौंपेंगे। प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर हमने एक वर्ष पहले यह कार्य पूरा करने का निर्णय लिया था। झारखंड 96 प्रतिशत खुले में शौच से मुक्त हो गया है। दो अक्टूबर तक बचे हुए चार प्रतिशत को भी पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जल सहिया, सखी मंडल ने समर्पित होकर काम किया है। झारखंड की रानी मिस्त्री ने तो कमाल ही कर दिखाया है। प्रधानमंत्री ने भी रानी मिस्त्री के कार्यों की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में जितनी भी जल सहिया बहनें हैं, उन्हें सरकार साड़ी देगी। कहा कि शौचालय तो बन गये हैं, अब इसके उपयोग के लिए लोगों को जागरूक करना है। जल सहिया दो अक्टूबर से 30 जनवरी तक लोगों को शौचालय का उपयोग करने के लिए जागरूक करें। स्वच्छ झारखंड और स्वस्थ झारखंड बनाने के लिए काम करें।
    डीप बोरिंग से घर-घर पानी देंगे
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार डीप बोरिंग कर घर-घर पानी पहुंचायेगी। स्वजल धारा के माध्यम से यह कम किया जायेगा। इसके लिए 49 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कहा कि वर्ष 2022 तक हर घर में पाइप लाइन से पानी पहुंचाया जायेगा। किसी को नदी-नाला या चापाकल तक नहीं जाना पड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSAARC में सुषमा ने किया PAK विदेश मंत्री को नजरअंदाज
    Next Article मुंबई में पेट्रोल 90 और दिल्ली में 83 के करीब
    azad sipahi desk

      Related Posts

      गिरिडीह से 50 लाख रुपये के चांदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

      May 24, 2026

      बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रहे किशोर की मौत

      May 24, 2026

      गिरिडीह जेल में उपायुक्त और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी

      May 24, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फलता उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, तृणमूल का ‘आखरी किला’ ढहा
      • गिरिडीह से 50 लाख रुपये के चांदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
      • प्रधानमंत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का लेख किया साझा, सिक्किम की सांस्कृतिक विरासत और विकास मॉडल को सराहा
      • तेज आंधी-तूफान से अररिया में भारी तबाही, कई जगह पेड़ गिरे, बिजली सेवा ठप
      • बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रहे किशोर की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version