रामगढ़। एनएच 23 रामगढ़- बोकारो मार्ग के मुरूबंदा बेसिक स्कूल के समीप शुक्रवार अहले सुबह अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह एक आज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर सैंट्रो कार से हो गई जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार निरसा धनबाद निवासी 45 वर्षीय प्रभा देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

तीन अन्य घायल अस्पताल में भर्ती : कार में चार लोग सवार थे। एक युवती का बायां पैर टूट गया जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आयी है। कार बोकारो से रामगढ़ की तरफ जा रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा घायलों को सदर अस्पताल रामगढ़ भेजवाया और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना पाकर रजरप्पा थाना के एएसआई विजय कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version