Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रेवाड़ी: दरिंदों ने 4 और को भी बनाया था शिकार
    Top Story

    रेवाड़ी: दरिंदों ने 4 और को भी बनाया था शिकार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 26, 2018Updated:September 26, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रेवाड़ी : रेवाड़ी में एक मेधावी छात्रा के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपियों के बारे में जैसे-जैसे नए खुलासे हो रहे हैं उनका घिनौना चेहरा सबके सामने आता जा रहा है। नए खुलासे से पता चला है कि गैंगरेप के आरोपियों में से एक या उससे अधिक ने उसी क्राइम सीन पर कुछ अन्य महिलाओं का भी उत्पीड़न किया था जहां, उसने छात्रा से गैंगरेप किया था। हालांकि, पीड़ित महिलाओं और उनके परिवारवालों की चुप्पी के कारण वे हरबार बच गए थे।

    ‘कुछ आरोपियों ने चार और महिलाओं का किया था उत्पीड़न’
    पुलिस ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि आरोपियों के ग्रुप ने पहले भी चार महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया था। यह जानकारी उन्हें पांच संदिग्धों से पूछताछ के दौरान मिली है। छठे संदिग्ध नवीन (निक्कू) को ओडिशा के गोपालपुर आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया नवीन आर्मी जवान है और उसने छह महीने पहले आर्मी जॉइन की है। एक अन्य आर्मी जवान पंकज को 23 सितंबर को इस केस के संबंध में गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को पुलिस ने महेंद्रगढ़ से अभिषेक और राजस्थान से मंजीत को गिरफ्तार किया है। उनपर मुख्य आरोपी की कथित रूप से मदद करने का आरोप है। मेवात की एसपी नाजनीन भसीन ने कहा कि घटना के सभी संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है।

    पंकज, निशु और मनीष मुख्य संदिग्ध: पुलिस
    पंकज और उनके दो दोस्तों निशु और मनीष को पुलिस ने मुख्य संदिग्ध माना है। इन तीनों ने कथित रूप से 19 साल की लड़की को महेंद्रगढ़ में रोका और बस स्टॉप के पास अपहरण कर लिया जहां वह उतरी थी और उसे पंकज की कार में रेवाड़ी स्थित उनके गांव ले गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि निशु ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने इससे पहले भी कुछ महिलाओं को फुसला कर यहां लाया था जिनमें सेक्स वर्कर भी शामिल थीं। इसके बाद उसके दोस्त भी वहां आए और महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया। वे समय के साथ ढीठ हो गए थे क्योंकि किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं की थी और न ही घटना को पब्लिक किया था। एक ग्रामीण ने बताया, ‘उन लड़कियों की शादी की उम्र हो गई थी। अगर लोग उनके बारे में जान जाते तो फिर उनका कोई भविष्य नहीं होता।’

    ‘पैसे के दम पर निशु ने बनाए दोस्त’
    लेकिन ग्रामीण निशु के बारे में जानते थे जो कि पैसे वाले घर से ताल्लुक रखता है। उसके पास खर्च करने के लिए पैसे होते थे और इसलिए स्थानीय लड़के उसकी तरफ खिंचे चले आते थे। वे दीनदयाल के कमरे में मिलते थे, जहां 19 साल की लड़की और अन्य महिलाओं का उत्पीड़न किया गया था। दीनदयाल को भी घटना के संबंध में गिरफ्तार किया जा चुका है।

    पीड़िता ने खोल दिया सबका राज
    पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘उनकी किस्मत खराब थी क्योंकि लड़की ने आगे बढ़कर पुलिस को घटना की सूचना दी। उन लोगों ने जानबूझकर पंकज की कार का इस्तेमाल किया था क्योंकि लड़की पंकज को अच्छे से जानती थी और उसपर कोई संदेह नहीं होता। पंकज को आर्मी की नौकरी के लिए पीड़िता के पिता ने ही ट्रेनिंग दी थी। वह निशु को भी अच्छे से जानती थी। इन लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि मामला पुलिस के पास चला जाएगा।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत में लाखों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया : ट्रम्प
    Next Article BJP का बंगाल बंद के दौरान हिंसा, समर्थकों ने बस फूंकी, रोकीं ट्रेनें
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025

      फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

      May 25, 2025

      नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version