Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»संयुक्त विपक्ष का प्लेटफार्म अभी तैयार नहीं
    Top Story

    संयुक्त विपक्ष का प्लेटफार्म अभी तैयार नहीं

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 29, 2018Updated:September 29, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मिशन 2019 के मद्देनजर भले ही सत्तारूढ़ बीजेपी के खेमे में सक्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है, लेकिन प्रदेश में विपक्षी एकता को लेकर अभी तक कोई खास पहल नहीं दिख रही है। वैसे तो राज्य के सभी विपक्षी दल ‘महागठबंधन’ को अटूट बता रहे हैं, लेकिन अंदरखाने उनकी एकता ‘कॉमन प्लेटफार्म’ पर नहीं देखने को मिल रही है।
    संघर्ष यात्रा से झामुमो ने कर दिया शंखनाद
    एक ओर राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संघर्ष यात्रा के साथ अपनी तैयारियों का शंखनाद कर दिया है, वहीं कांग्रेस के खेमे में भी बैठकों का दौर जारी है। जबकि झाविमो और राजद भी अपने-अपने स्तर से तैयारियों में जुटे हैं। हैरत की बात यह है कि इन सबके बीच महागठबंधन को लेकर विपक्षी दलों के नेता किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंच पाये हैं। ज्यादातर विपक्षी दल अब भी सिर्फ सरकार की खामियां ढूंढ़ने और स्थानीय स्तर पर छिटपुट आंदोलनों में ही जुटे हैं।
    सींटों के बंटवारे पर एनडीए में प्रक्रिया अंतिम चरण में
    भाजपा केंद्र और राज्य स्तर पर सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत काफी पहले ही शुरू कर चुकी है। कहा जा रहा है कि सीट बंटवारे की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बीजेपी ने पिछले कुछ हफ्ते में न केवल स्टेट एग्जीक्यूटिव की बैठक की, बल्कि पार्टी के सात मोर्चों की बैठक की, जिसमें कार्यकर्ताओं को बूथ की मजबूती को लेकर टिप्स भी दिये गये।
    वहीं महागठबंधन के खेमे में ऐसी कोई सुगबुगाहट अभी तक नहीं हो रही है। दरअसल विपक्षी दल बर्रे के छत्ते में हाथ डालने से बच रहे हैं। उन्हें भी पता है कि सीटों का बंटवारा उनके लिए आसान नहीं होगा। इसलिए इसे लेकर विपक्ष की ओर से कोई बयानबाजी नहीं हो रही। साथ ही समय-समय पर प्रमुख विपक्षी दल सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़Þने की तैयारी की बात दुहराते रहे हैं। चाहे वह कांग्रेस हो या झारखंड मुक्ति मोर्चा। यह बात जरूर है कि विपक्षी दलों में झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव की तैयारी में सबसे आगे है।
    सीट बंटवारे और नेतृत्व को लेकर फंस रहा है पेंच
    दरअसल, तय फार्मूले के हिसाब से आम चुनाव में कांग्रेस बड़े शेयर होल्डर के रूप में रहेगी और राज्य में प्रमुख विपक्षी दल होने के नाते झारखंड मुक्ति मोर्चा दूसरे स्थान पर रहेगा। इसके बाद झाविमो, वाम दल और फिर राजद का नंबर आता है। कांग्रेस कम से कम आठ लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने के मूड में है। वहीं, झामुमो चार सीटों पर, जबकि फिलहाल झामुमो का दो सीट पर कब्जा भी है। उसके बाद झाविमो, वाम दल और फिर राजद हैं। ऐसे में कुल 14 लोकसभा सीट में से बची दो सीट में इन्हें कैसे बांटना होगा, यह समस्या सामने आ रही है। ऐसे में कथित रूप से कांग्रेस और झामुमो को मिलकर कोई रास्ता निकालना होगा। यही वजह है कि झामुमो अपनी संथाल की दो सीटिंग सीटों के अलावे अन्य इलाकों में अपनी सक्रियता बढ़ा रहा है। गुरुवार को झामुमो ने कोल्हान में अपनी संघर्ष यात्रा की शुरूआत की है। वहीं दूसरी तरफ झाविमो कोडरमा और चतरा में एक्टिव है। साथ ही राजद ने भी चतरा और पलामू में अपनी गतिविधियां बढ़ा रखी हैं।
    क्या कहते हैं विपक्षी दलों के नेता
    कांग्रेस: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के अनुसार महागठबंधन को एकजुट रखने की कोशिश पिछले ढाई साल से की जा रही है और यह इंटैक्ट भी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन को लेकर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की तरफ से पहल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें सभी बिंदुओं पर चर्चा कर कोई रास्ता निकालना चाहिए।

    झाविमो: झाविमो के केंद्रीय प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से सबों को मिलकर सक्रियता बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में कांग्रेस, झामुमो, जेवीएम और राजद समेत अन्य दल हैं। ऐसे में कांग्रेस और झामुमो की तरफ से गंभीरता से शुरुआत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही पहल करने की जरूरत है, क्योंकि समय बहुत कम है, छह महीने के भीतर चुनाव लड़ना होगा।

    राजद: वहीं, राजद के प्रवक्ता मनोज कुमार ने कहा कि राजद पूरे दमखम के साथ चुनाव की तैयारी में लगा है। प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में चतरा और पलामू में कार्यकर्ता सम्मेलन होना है। जब चुनाव आ जायेगा तब सारे लोग एकजुट हो जायेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहजारीबाग से गिरफ्तार तौफीर की निशानदेही पर मिली 12 एके47 
    Next Article पेंशन तो नहीं ही दी, जान ले ली स्टेट बैंक ने
    azad sipahi desk

      Related Posts

      चुट्टूपालू घाटी में बड़ा हादसा, 30 फीट गहरी खाई में गिरा लकड़ी लदा ट्रक

      July 10, 2026

      खूंटी में महिला सहित दो की हत्या, तजना नदी किनारे मिला शव

      July 10, 2026

      रांची के चर्चित बिल्डर के बॉडीगार्ड को लगी खुद की गोली, AK-47 से मिसफायर

      July 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती
      • वेणुगोपाल ने राम मंदिर चढ़ावा मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई
      • वंदे मातरम् ने देशभक्ति को राष्ट्रीय कर्तव्य बनाया, सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता की नींव रखी : उपराष्ट्रपति
      • खरीदारी से बाजार में उत्साह, 10 बजे तक सेंसेक्स 800+ और निफ्टी 250+ अंक चढ़ा
      • चुट्टूपालू घाटी में बड़ा हादसा, 30 फीट गहरी खाई में गिरा लकड़ी लदा ट्रक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version