Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एशेज सीरीज: इंग्लैंड 135 रन से जीता
    Top Story

    एशेज सीरीज: इंग्लैंड 135 रन से जीता

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 16, 2019Updated:September 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    London. इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 135 रन से हराया। इसके साथ सीरीज 2-2 से बराबर हो गई। 47 साल बाद सीरीज बराबर हुई। अंतिम बार 1972 में सीरीज 2-2 से बराबर रही थी। पिछली सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने जीती थी। इस कारण सीरीज बराबर होने पर ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के पास ही रहेगी। एशेज की यह ओवरऑल 71वीं सीरीज थी। ऑस्ट्रेलिया ने 33 जबकि इंग्लैंड ने 32 सीरीज जीती है। 6 बार सीरीज ड्रॉ रही।

    सीरीज में 111 की औसत से 774 रन बनाने वाले स्मिथ और बेन स्टोक्स प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। स्मिथ ने 7 पारियों में 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए। वहीं, स्टोक्स ने 441 रन बनाए और 8 विकेट भी लिए।

    मैथ्यू वेड ने दूसरी पारी में शतक लगाया
    मैच के चौथे दिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 313 रन से आगे खेलना शुरू किया। आर्चर (3) को कमिंस ने आउट किया। लायन ने लीच (9) को आउट कर पारी को समेट दिया। टीम 95.3 ओवर में 329 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने पहली पारी में 294 जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 225 रन बनाए थे। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया को 399 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 263 रन बनाकर आउट हो गई। मैथ्यू वेड ने 117 रन बनाकर टीम को जल्द आउट होने से बचाया। ब्रॉड और लीच को 4-4 विकेट मिले।

    ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और स्मिथ टॉप पर
    ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 29 विकेट लिए। स्टुअर्ट ब्रॉड 23 विकेट के साथ दूसरे और जोफ्रा आर्चर 22 विकेट के साथ तीसरे पर रहे। वहीं बल्लेबाज में स्मिथ ने सबसे ज्यादा 774 रन बनाए। कोई अन्य बल्लेबाज 500 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका। बेन स्टोक्स 441 रन के साथ दूसरे और बर्न्स 390 रन के साथ तीसरे पर रहे। इससे पहले 1938, 1962-63, 1965-66, 1968 और 1972 में भी सीरीज ड्रॉ रही। इंग्लैंड में तीसरी बार सीरीज ड्रॉ हुई।

    ऑस्ट्रेलिया के ओपनर 14 बार दहाई तक नहीं पहुंचे
    ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में हैरिस सिंगल डिजिट में आउट हुए। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर 14 बार सिंगल डिजिट में आउट हुए। यह 113 साल का नया रिकॉर्ड है। 1906 में इंग्लैंड के 13 ओपनर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिंगल डिजिट में आउट हुए थे।

    Ashes Series: England won by 135 runs
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुटे के लोगों का सहयोग नहीं मिलता, तो विधानसभा भवन नहीं बनता: रघुवर
    Next Article हाउडी मोदी इवेंट में मोदी संग होंगे डॉनल्ड ट्रंप
    azad sipahi desk

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025

      एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version