Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»J&K में नहीं विपक्ष के दिमाग में पाबंदीः शाह
    Top Story

    J&K में नहीं विपक्ष के दिमाग में पाबंदीः शाह

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर घाटी में पाबंदियों के बारे में ‘दुष्प्रचार’ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में कोई प्रतिबंध नहीं है, बल्कि यह सिर्फ विपक्ष के दिमाग में है। शाह ने कहा, ‘प्रतिबंध कहा हैं? यह सिर्फ आपके दिमाग में हैं। कोई प्रतिबंध नहीं हैं। सिर्फ दुष्प्रचार किया जा रहा हैं।’ गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीर में 196 थाना-क्षेत्रों में से हर जगह से कर्फ्यू हटा लिया गया है और सिर्फ आठ थाना-क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत पाबंदियां लगाई गई हैं। इस धारा के तहत पांच या इससे ज्यादा लोग एक साथ इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। शाह ने यह भी दावा किया कि कश्मीर में जल्द ही सामान्य जनजीवन बहाल हो जाएगा।

    गृहमंत्री ने पूर्व सरकारी अधिकारियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘वे कह रहे हैं कि राज्य में कम्युनिकेशन सिस्टम ठप है, जबकि सभी लैंडलाइन काम कर रही हैं। कश्मीर की जनता के लिए अब 10,000 नए लैंडलाइन कनेक्शन और 6,000 से ज्यादा पीसीओ खुल चुके हैं। जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वजह से 41,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इसके मुकाबले टेलीफोन का न होना किसी मानवाधिकार का उल्लंघन नहीं है।’

    शाह ने कहा कि मोदी सरकार कश्मीर में मानवाधिकारों की रक्षा करने के साथ राज्य को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने के लिए काम कर रही है। शाह ने कहा कि उनके लिए कश्मीर के हालात को लेकर फैलाई जाने वाली बेबुनियाद बातों का खंडन करना जरूरी है।

    उन्होंने कहा, ‘मानव अधिकारों के चैंपियन लोग इतने वर्षों के दौरान कश्मीर में मारे गए जवानों की विधवाओं का दुख क्यों नहीं देखते हैं? वे लोग अभी यह कहने के लिए जागे हैं कि मानवाधिकार ऐक्ट कश्मीर में भी लागू होगा। दुनियाभर के मीडियाकर्मी जम्मू-कश्मीर की अलग-अलग जगहों पर स्टोरी करने जा रहे हैं। किसी पर भी कोई पाबंदी नहीं है।’

    Restriction on opposition's mind not in J&K: Shah
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब भू-माफियाओं के खिलाफ एक्शन की तैयारी
    Next Article सऊदी: पर्यटकों के छोटे कपड़े, किस पर बैन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version