Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सात लाख बहनों ने सीएम को बांधी राखी
    Top Story

    सात लाख बहनों ने सीएम को बांधी राखी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 9, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को उस समय भावुक नजर आये, जब राज्य की सात लाख बहनों द्वारा भेजी गयी राखी उन्हें भेंट की गयी। उन्होंने अपनी बहनों को भरोसा दिया, आपका यह भाई चौबीसों घंटे आपकी रक्षा के लिए तत्पर रहेगा।
    अब मुझे किसी और सुरक्षा की जरूरत नहीं
    हरमू मैदान में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कमल सखी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, मैं एक मजदूर परिवार से हूं। मेरी मां अशिक्षित थीं। लेकिन आज मैं जहां भी हूं, मां की वजह से हूं। मां हमेशा कवच बनकर मेरे साथ रहीं। जिस तरह मां ने कवच बन कर मेरा साथ दिया, उस तरह राज्य की महिलाओं ने कवच बन मुझे यहां तक पहुंचने में योगदान दिया है। जिस व्यक्ति की कलाई में राज्य की करीब सात लाख बहनों का रक्षा सूत्र बंधा हो, उसे अब किसी सुरक्षा की जरूरत नहीं।
    आप अबला नहीं, राज्य की अखंड पुंज हैं
    सीएम ने कहा, आप सभी ने कमल सखी सम्मान समारोह में राखी बांधी है। सभी बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि रघुवर दास आपके लिए 24 घंटे उपलब्ध है। कोई भी तकलीफ हो, तो मैं उसे दूर करने का प्रयास करूंगा। बस आपसे एक ही अनुरोध है कि आप अपनी शक्ति को पहचानें। याद करें संथाल परगना की फूलो-झानो को, जो उस समय की विपरीत परिस्थिति में भी अपनी भाषा, संस्कृति और अपनी धरा के लिए शहीद हुईं। आपको भी यह बात अपने जीवन में उतार लेना है कि आप अबला नहीं, राज्य की अखंड पुंज हैं। सरकार आपको हर योजना में सहयोगी बनाना और विकास कार्य का नेतृत्व कराना चाहती है।
    सभी बहनों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति ने घर-आंगन, हमारे गांव में ऐसी वनस्पतियों को दिया है, जिससे हम खुद का और अपने आने वाली संतान का पोषण कर सकें। बावजूद इसके राज्य की हर गर्भवती महिला को सरकार छह हजार रुपये मुहैया कराती है, ताकि वह पोषण और पूरक आहार प्राप्त कर सके। कमल सखी सम्मान समारोह में आयीं सभी बहनों से अनुरोध है कि वे गांव, टोला और मोहल्ले की गर्भवती महिलाओं को इसकी जानकारी दें। ताकि सरकार की योजना का लाभ उन तक पहुंचे और वह अपने आने वाले बच्चे और खुद का पोषण बेहतर ढंग से कर सकें।
    2014 के बाद महिला कल्याण के लिए कई कार्य
    मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 वर्ष की आजादी के बावजूद आधी आबादी यानी महिलाओं के उत्थान, उनके सम्मान पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सम्मान और मान के लिए कई प्रयास किये। क्योंकि प्रधानमंत्री ने गरीबी को करीब से देखा और अनुभव किया था। झारखंड देश का ऐसा पहला राज्य है, जो उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा और दूसरी रिफिल भी मुफ्त में देता है। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान को गति देने के उद्देश्य से राज्य में जन्म लेने वाली एक बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक 70 हजार रुपये देता है। सखी मंडल के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक स्वावलंबन सुनिश्चित किया जा रहा है।
    इनकी रही मौजूदगी : मंत्री डॉ लुइस मरांडी, प्रदेश अध्य्क्ष लक्ष्मण गिलुवा, भाजपा की प्रदेश आरती सिंह, मेयर आशा लकड़ा, महामंत्री कमलावती सिंह समेत अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

    Seven lakh sisters tied CM to CM
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार बदलें, 75 प्रतिशत आरक्षण पायें
    Next Article हिंदुस्तान में अब सिर्फ इसरो स्पिरिट : मोदी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025

      किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version