Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सरकार बदलें, 75 प्रतिशत आरक्षण पायें
    Top Story

    सरकार बदलें, 75 प्रतिशत आरक्षण पायें

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 9, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। शहर के अन्नदा कॉलेज मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बदलाव यात्रा सभा रविवार को हुई। इसमें हेमंत सोरेन ने कहा कि यहां के किसानों के चेहरे की चमक लूट गयी है। अगर बचना है, तो इस सरकार को जल्द बदल डालें। झामुमो की सरकार बनी, तो पहले झारखंडियों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने का काम होगा।

    हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार फिलहाल ट्रैफिक टैक्स के लिए वाहनों से बेरहमी से टैक्स वसूली कर रही है। यह ट्रैफिक टैक्स नहीं है, बल्कि सुनियोजित तरीके से यह टैक्स ट्रैफिक टेरोरिज्म है। जिस जमीन का मालिकाना हक हमारा और आपका था, अब विदेशियों का होगा। हमलोग अपनी ही जमीन पर काम करेंगे और दाम विदेश के मालिक से लेंगे। ऐसी स्थिति आ गयी है। किसानों की आय 2022 तक सरकार दोगुनी करने का जो सुर अलाप रही है, इस बदलाव में 25-30 साल लगेंगे। डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि झारखंड का आंदोलन करने वाले आंदोलनकारी टेकलाल महतो का बेटा मांडू विधायक जेपी पटेल भाजपा में चला गया। पटेल को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने विधायक बनाया। हेमंत सोरेन ने पटेल को मंत्री बना दिया। उन्होंने कहा कि जिसका जमीर नहीं, तो उसका जमीन क्या होगा। मांडू की जमीन तो झामुमो के पास है और रहेगी।

    अब अस्तित्व बचाओ की लड़ाई : फागू बेसरा

    झामुमो कें द्रीय महासचिव फागू बेसरा ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने पहले अंग्र्रेज भगाने की लड़ाई लड़ी। दूसरी लड़ाई झारखंड राज्य अलग करने की शिबू सोरेन ने लड़ी और तीसरी लड़ाई झारखंड के अस्तित्व को बचाने की हेमंत सोरेन ने शुरुआत की है। झारखंड का अस्तित्व खतरे में है। सभा को केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, रामप्रकाश भाई पटेल, संजीव बेदिया, विनोद पांडेय, झमन महतो आदि ने भी संबोधित किया। बदलाव यात्रा सभा में झामुमो महिला मोर्चा अध्यक्ष अनन्या मुखर्जी, टेकोचंद महतो, कपिल चौधरी, नेशार अहमद, लखीराम मांझी, बालेश्वर महतो, लखनलाल महतो, चुरचू प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार महतो, बालकुमार महतो, दशरथ महतो, योगेंद्र महतो, कामेश्वर ठाकुर, महालाल हसंदा, महादेव सोरेन,  तिलेश्वर महतो, वारिस अंसारी,  शमशेर अंसारी,  दुर्योधन महतो, धनेरश्वर महतो, विष्णुगढ से कपिल चौधरी, संजय प्रजापति, नसरूल्लाह अंसारी, बिंदू देवी, संजय पटेल, संतोष पटेल, टाटीझरिया से सुनील सिंह, सुरेश यादव, साकिर अंसारी, ननकी देवी, किशुन महतो, बाबलू साव, डाड़ी से राजेश टुडू, बड़कागांव से दिनेश कुमार, नंदकिशोर कुमार, अमन कुमार, हेमंत कुमार सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Change the government get 75 percent reservation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में भाजपा की ‘चुनावी बमबारी’
    Next Article सात लाख बहनों ने सीएम को बांधी राखी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक गहरे पानी में डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग

      July 17, 2026

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक गहरे पानी में डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version