Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सोरेन ने लूटी आदिवासियों की जमीन, कार्रवाई करेंगे : सीएम
    Top Story

    सोरेन ने लूटी आदिवासियों की जमीन, कार्रवाई करेंगे : सीएम

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 25, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही टीम
    देवघर/सारठ। सीएम रघुवर दास ने कहा कि दुमका की जनता ने जिस तरह दुमका से वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति को दरकिनार करते हुए दुमका के ही स्थानीय युवा सुनील सोरेन को अपना जनप्रतिनिधि चुना, ठीक उसी प्रकार आप सभी आने वाले विधानसभा चुनाव में परिवारवाद की राजनीति करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा को बोकारो का रास्ता दिखायें। यह वही पार्टी है और उसके लोग हैं, जिन्होंने आदिवासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ और उनका शोषण किया। अगर आप स्थानीय युवा का चुनाव करते हैं, तो वह आपकी जरूरत के समय उपलब्ध रहेगा, क्योंकि अगर आप बोकारो निवासी को विधायक बनाते हैं, तो वह आपके दुख और दर्द को कैसे समझ सकता है। इसलिए विचार करते हुए निर्णय लें। बाप-बेटे ने दोनों हाथों से आदिवासियों की जमीन लूटी है। सरकार इसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान देवघर के सारठ में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।
    जाओ पाकिस्तान में बनो पीएम, सीएम और विधायक
    सीएम रघुवर दास ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए को समाप्त किया। यह जम्मू कश्मीर के विकास में बाधक था। लेकिन इसका विरोध कांग्रेस और जेएमएम के नेता कर रहे हैं। वे भारत विरोधी बयान का समर्थन करते हैं। ऐसे समर्थन करने वालों को मैं कहता हूं, पाकिस्तान जाओ, वहां जाकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विधायक बनो। ऐसे लोगों को संथाल में एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए। यह आपको तय करना है।
    हर प्रखंड में खुलेगा कौशल विकास केंद्र
    सीएम रघुवर दास ने कहा कि विगत पांच वर्ष से वर्तमान सरकार पूरी ईमानदारी से आपकी सेवा कर रही है। हमारी नीयत ही सेवा करने की है। सत्ता हमारे लिए सेवा का माध्यम है ना कि मेवा प्राप्त करने का। राज्य में बेरोजगारी को दूर करने के लिए युवाओं को डिग्री के साथ-साथ हुनरमंद होना भी जरूरी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए संथाल परगना के हर प्रखंड में कौशल विकास केंद्र खोलने की योजना है, जहां युवाओं को दक्ष कर हुनरमंद बनाया जायेगा, ताकि वे रोजगार और स्वरोजगार से जुड़कर अपना आर्थिक स्वावलंबन सुनिश्चित कर सकें।
    पांच साल भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी
    सीएम ने कहा कि झारखंड की जनता ने देखा कि किस प्रकार झामुमो-कांग्रेस ने सरकार बनाकर केवल घोटाले किये। लेकिन हमारी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में एक भी घोटाला नहीं हुआ है। हमने बेदाग सरकार दी है। झारखंड की पहचान अब भ्रष्टाचार नहीं रही है। प्रधानमंत्री ने भी पांच साल के भ्रष्टाचार मुक्त कार्यकाल की सराहना की है। आज आपके बीच अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर आया हूं। पांच साल पहले आपने हमें राज्य के विकास की जिम्मेदारी थी। पांच साल में झारखंड ने विकास के नये कीर्तमान बनाये हैं। आज हर प्रदेशवासी गर्व से कहता है, मैं झारखंडवासी हूं। कहा कि संथाल परगना का विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले पांच साल में संथाल ने तेजी से विकास किया है। परिवर्तन देवघर से लेकर गोड्डा तक देखने को मिल रहा है। झामुमो ने सारठ को सालों तक विकास से वंचित रखा। इन्होंने आपको वोटबैंक बना कर रखा, विकास के वादे किये, लेकिन उम्मीदों पर पानी फेर कर अपना विकास कर लिया। 2015 में जब मैं संथाल आया था, तो यहां की दशा देख कर पीड़ा हुई थी। जिस संथाल परगना ने तीन-तीन मुख्यमंत्री दिये, वह मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा था। मैंने तभी प्रण लिया था कि संथाल का तेजी से विकास होगा।
    अब संथाल परगना के लोगों को इलाज कराने के लिए दिल्ली या कोलकाता नहीं जाना पड़ेगा। देवघर में तेजी से एम्स का निर्माण चल रहा है। दुमका में मेडिकल कॉलेज खुल गया है। पहली बार गोड्डा तक ट्रेन पहुंची है। घर-घर बिजली पहुंची है। घर-घर शौचालय बने हैं। जो काम 14 साल में नहीं हो पाया था, वह पांच साल में कर दिखाया है। क्योंकि हमारी नीयत और नीति दोनों अच्छी है।
    14 साल तक सत्ता का खेल खेला
    सीएम रघुवर दास ने कहा कि 14 साल तक कांग्रेस और जेएमएम ने सत्ता का खेल खेला। कांग्रेस और जेएमएम की न नीति अच्छी है और न ही नीयत। इन्होंने किसानों को कर्जदार बनाया। युवाओं को बेरोजगार किया। गरीबों को उनके हाल पर छोड़ दिया। इनके एजेंडे में सिर्फ अपना विकास था। राजनीति की आड़ में ये घोटाले पर घोटाले करते गये। झारखंड के माथे पर भ्रष्टाचार का कलंक लगा दिया। हमारी सरकार ने बेदाग शासन दिया है। भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार किया है। ईमानदारी, सुशासन और विकास के ये पांच साल झारखंड की जनता को समर्पित हैं। अपील है कि फिर एक बार झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाइये। झारखंड देश का नंबर-वन राज्य बनेगा, यह मेरा वादा है।

    Soren looted tribals' land will take action: CM
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजोहार जन आशीर्वाद यात्रा की सफलता के लिए जनता का आभार : संजय सेठ
    Next Article भूकंप से हिला उत्तर भारत, पीओके में तबाही
    azad sipahi desk

      Related Posts

      नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

      May 10, 2025

      देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल

      May 10, 2025

      मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version