Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»20 साल से फरार कुख्यात नक्सली मोती लाल किस्कू गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    20 साल से फरार कुख्यात नक्सली मोती लाल किस्कू गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 12, 2025Updated:December 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। गिरिडीह जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 20 वर्षों से फरार और इनामी भाकपा माओवादी मोती लाल किस्कू को गिरफ्तार कर लिया है। अर्धसैनिक बलों और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में यह कुख्यात नक्सली देवरी थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। मोती लाल लंबे समय से कई जघन्य नक्सली घटनाओं में वांछित था, जिसकी तलाश सुरक्षा एजेंसियों को वर्षों से थी।

    सूत्रों ने बताया कि गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए जॉइंट ऑपरेशन में चकाई पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने मोती लाल को उसके गांव में घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय वह बेफिक्र होकर अपने घर में आराम कर रहा था। बताया जा रहा है कि मोती लाल किस्कू मूल रूप से जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के हरनी गांव का निवासी है और लगभग दो दशकों से नक्सल संगठन में सक्रिय रहा।

    मोती लाल कई गंभीर मामलों में आरोपी है। वह चकाई के जीवलाल पासवान हत्याकांड में सीधे तौर पर शामिल रहा था। इसके अलावा जमुई और गिरिडीह जिले के कई थाना क्षेत्रों में उसके खिलाफ नक्सली हमलों के मामले दर्ज हैं। यह भी खुलासा हुआ है कि वह मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात नक्सली और इनामी जॉनल कमिटी सदस्य चिराग दा के दस्ते का सक्रिय सदस्य था। मोतीलाल के पास अक्सर एके-47 रहती थी और वह संगठन के सशस्त्र दस्ते के साथ कई हिंसक घटनाओं को अंजाम देता था।

    सुरक्षा एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि मोती लाल गिरिडीह और जमुई की सीमा पर स्थित पोझा बरमोरिया क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियारों के भंडार के बारे में जानता है। इसी वजह से उसकी गिरफ्तारी के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि उसकी निशानदेही पर कई हथियार और विस्फोटक बरामद हो सकते हैं।

    मोती लाल का नाम गिरिडीह में 16 साल पहले हुए कैदी वाहन कांड में भी आता है, जिसमें नक्सलियों ने पुलिस पर हमला कर कैदियों को छुड़ाया था। उसकी गिरफ्तारी को सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी बताया है, जिससे नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को जयंती पर किया नमन
    Next Article जानलेवा कफ सीरप कारोबार पर ED की बड़ी कार्रवाई, तीन राज्यों में हड़कंप
    shivam kumar

      Related Posts

      धनबाद में इडी का ताबड़तोड़ छापा, कोयला कारोबारियों में हड़कंप

      December 12, 2025

      जानलेवा कफ सीरप कारोबार पर ED की बड़ी कार्रवाई, तीन राज्यों में हड़कंप

      December 12, 2025

      हजारीबाग में NIA का बड़ा एक्शन, आतंकी शाहनवाज आलम कनेक्शन की जाँच तेज़

      December 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कफ सिरप मामले में यूपी के कई जिलों में इडी का छापा
      • धनबाद में इडी का ताबड़तोड़ छापा, कोयला कारोबारियों में हड़कंप
      • जानलेवा कफ सीरप कारोबार पर ED की बड़ी कार्रवाई, तीन राज्यों में हड़कंप
      • 20 साल से फरार कुख्यात नक्सली मोती लाल किस्कू गिरफ्तार
      • प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को जयंती पर किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version