Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ईरान से हाथ मिलकार भारत ने दिया चीन को जोरदार झटका
    Breaking News

    ईरान से हाथ मिलकार भारत ने दिया चीन को जोरदार झटका

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     लद्दाख में चीन की चालबाजी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, ऐसे में भारत ने भी उसको घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। मास्को से लौटते समय अचानक ईरान दौरे पर पहुंचे भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को तेहरान में ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी के साथ एक बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा हुई, जिसमें अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता बहाल करने का मुद्दा शामिल था। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-ईरान के वर्षों पुराने सांस्कृतिक, भाषाई और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान दोनों देशों के संबंधों को अगले स्तर तक ले जाने के तरीकों पर भी चर्चा हुई।

    बता दें कि रक्षा मंत्री एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मास्को गए थे। जहां चीन के रक्षा मंत्री वेई फांगे ने उनसे मिलने का आग्रह किया। उस बैठक में राजनाथ सिंह ने चीनी पक्ष की आलोचना की और उन्हें लद्दाख में फिर से पुरानी स्थिति को बहाल करने के लिए कहा। वहां से लौटते समय राजनाथ सिंह शनिवार को अचानक ईरान के लिए रवाना हो गए। चीन लगातार अफगानिस्तान में अपना दबदबा बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में भारत-ईरान समझौता होने के बाद चीन को झटका माना जा रहा है।

    चीन अफगानिस्तान संबंध

    आर्थिक मोर्चे पर चीन, अफगानिस्तान में सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है, जिसने तांबे के निष्कर्षण, तेल, गैस क्षेत्र और सड़क और रेल बुनियादी ढांचे में निवेश किया है। राज्य के स्वामित्व वाली चाइना नेशनल पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन का लक्ष्य तुर्कमेनिस्तान से शिनजियांग तक एक नई प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का निर्माण करना है, जो ताजिकिस्तान और उत्तरी अफगानिस्तान को काटती है। इसका नाम टीएसीटी- “तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान और चीन प्रोजेक्ट” रखा गया है। इसे मध्य एशिया- चीन पाइपलाइन के विकल्प के रूप में परिकल्पित किया गया है जो उजबेकिस्तान और कजाकिस्तान से होकर गुजरती है। चीन उत्तरी अफगानिस्तान से चीन-अफगानिस्तान विशेष रेलवे परिवहन परियोजना और पांच राष्ट्र रेलवे परियोजना से जुड़ा हुआ है और सीपीईसी के माध्यम से दक्षिणी अफगानिस्तान तक पहुंचने की इसकी मंशा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुपवाड़ा मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों को मिली एक एम-4 राइफल और एक पाउच
    Next Article बीएसफ के महानिदेशक ने एलओसी का किया दौरा, कहा- पड़ोसी देश भारत के खिलाफ बना रहे है योजना
    sonu kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025

      मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version