उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज कहा कि हिमालय भारतीय सभ्यता और संस्कृति का आधार है। यह हमारा भविष्य और विरासत दोनों ही है।

हिमालय दिवस पर फेसबुक पर अपने विचारों को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय अपनी नदियों और जलवायु से पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरोता है। मानव सभ्यता के लिए हिमालय का संरक्षण बहुत जरूरी है। हिमालय का संरक्षण का तात्पर्य यहां के पहाड़, ग्लेशियर, नदियों, तालाबों, झीलों, जलस्रोतों, वनस्पति और वन्य जीवों का संरक्षण है। आज का दिन हिमालय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हिमालय के सरोकारों को चिह्नित करने और फिर उसके मुताबिक अपनी जीवन शैली में बदलाव कर हिमालय संरक्षण का संकल्प लेने का दिन है।

उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा, “आइये, मिलकर हिमालयी क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें, जल संरक्षण करें तथा जैव विविधता को बनाये रखें। जन सहभागिता से ही हिमालय संरक्षण संभव है।”

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version