Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»आल दि बेस्ट बच्चों, हमारा भविष्य आपके हाथों में है
    Jharkhand Top News

    आल दि बेस्ट बच्चों, हमारा भविष्य आपके हाथों में है

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 1, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तमाम ऊहापोह, राजनीतिक दांव-पेंच, मान-मनुहार के बावजूद देश के आठ लाख से अधिक बच्चों को हमारे सिस्टम ने स्वास्थ्य संबंधी उस खतरे में झोंक दिया है, जिसे लेकर पिछले कुछ दिन से चिंता व्यक्त की जा रही थी। ये बच्चे एक सितंबर को इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। अपने घर से, अभिभावकों से मीलों दूर अंजान शहर में कोरोना महामारी के खतरे के बीच इन बच्चों के जेहन में एक ही सवाल उठ रहा होगा कि आखिर हमारे भविष्य के साथ यह खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है। हम अपनी भावी पीढ़ी को यह कैसा सिस्टम दिखा रहे हैं, जिसमें उनके लिए तनिक भी चिंता नहीं है। बीमारी की आशंकाओं के बीच उन्हें उस परीक्षा में बैठने को मजबूर किया गया है, जो न केवल उनके भविष्य के लिए, बल्कि पूरे देश के भविष्य की राह तय करेगा। इन बच्चों के लिए हम केवल ‘आॅल दि बेस्ट’ की कामना ही कर सकते हैं और यही कह सकते हैं कि सॉरी, हम आपके लिए कुछ नहीं कर सके। मंगलवार से शुरू हो रही परीक्षाओं में शामिल होनेवाले बच्चों की मानसिक स्थिति, उनके द्वारा झेली जा रही परेशानियों और परीक्षाओं के बाद की स्थिति पर आजाद सिपाही ब्यूरो की खास रिपोर्ट।

    सॉरी बच्चों, हमने आपको जेइइ और नीट की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए मजबूर कर ही दिया। आप कई साल से दिन-रात एक कर इन परीक्षाओं में सफल होने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन हमारी आकांक्षाओं और विज्ञान के घातक इस्तेमाल ने आपकी प्रतिभा के साथ आपकी हिम्मत की भी परीक्षा लेने की जिद ठान ली। हम आज भी आपको अपना भविष्य मानते हैं और हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि हमारा कल आपके हाथ में है।
    आॅल दि बेस्ट बच्चों, हम इतना ही कह सकते हैं। अपने घर-परिवार से दूर, अभिभावकों से दूर कोरोना संक्रमण के खतरों के बीच आप जब परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे, तो आपके मन में क्या चल रहा होगा, यह हमें अच्छी तरह से पता है। लेकिन हम मजबूर हैं। हमने आपको पाला-पोसा है। हम कतई नहीं चाहते हैं कि ऐसी कोई चीज आपके आसपास से भी गुजरे, जिससे आपको तनिक भी खतरा हो। लेकिन क्या करें, आपको खतरों से बचाने के लिए हमारे पास और कुछ भी नहीं है। इसलिए हम आपको यह खतरा उठाने के लिए अकेला छोड़ रहे हैं। आप हमारे भविष्य हैं और हमारी उम्मीदें आप पर टिकी हुई हैं। आप हमारी मजबूरी और सिस्टम की क्रूरता को याद रखियेगा।
    सॉरी बच्चों, हम जानते हैं कि कोरोना महामारी और बाढ़ की वजह से लाखों बच्चों ने इन परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की, जिसे अनसुना कर दिया गया है। हम जानते हैं कि आपको परीक्षाओं के आयोजन के मुद्दे पर राजनीति पसंद नहीं है, लेकिन हमने इस पर भी खूब राजनीति की। आज भी कर रहे हैं। सत्ता से लेकर विपक्ष तक इस पर राजनीति कर रहा है। फिर भी हम आपको यह नसीहत देने की जुर्रत कर रहे हैं कि परीक्षा हॉल में आप घबड़ाना मत। अपनी प्रतिभा और तैयारी का पूरा इस्तेमाल करना। यह परीक्षा आपका भविष्य तय करनेवाली है। इसलिए पूरी एकाग्रता से परीक्षा में शामिल होना जरूरी है।
    बच्चों, आप जानते हैं कि हमारा सिस्टम कैसे काम करता है। हम जानते हैं कि आप हमें इस बात के लिए कोसेंगे कि हमने आपको कैसा सिस्टम सौंपा है, जो अपने भविष्य को ही खतरे में डालने से गुरेज नहीं करता। क्या करें, हम लाचार हैं। हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हम तो आपका भविष्य गढ़ना चाहते हैं। हम नहीं जानते थे कि कोरोना वायरस हमारे भविष्य को ही इस तरह के गंभीर खतरे में डाल देगा। हमने अपनी ओर से भरपूर कोशिश की कि आप को इस कठिनाई में नहीं पड़ना पड़े, लेकिन हम फेल कर गये।
    बच्चों, हमें इस बात का तनिक भी अफसोस नहीं है कि हम फेल कर गये हैं। हमें अफसोस इस बात का है कि हम अपने भविष्य के प्रति ऐसी लापरवाही बरत रहे हैं। अमेरिका के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक एडवर्ड फिलामोंट ने बरसों पहले कहा था कि बच्चों को तनावमुक्त रखने के लिए यदि उनके अभिभावकों को दुनिया भर का तनाव झेलना पड़े, तो भी यह फायदे का सौदा है। आपके किशोर मन पर महामारी के खतरों के बीच परीक्षा के आयोजन के इस तनाव का क्या असर होगा, यह हम बखूबी जानते हैं, लेकिन हम अब आपसे केवल गुजारिश ही कर सकते हैं कि अपना ख्याल रखना। हिम्मत से काम लेना और डरने की जरूरत नहीं है।
    बच्चों, परीक्षा देने के बाद आप हमसे कई सवाल पूछेंगे, यह भी हम जानते हैं। हम यह भी जानते हैं कि उन सवालों का कोई जवाब हमारे पास नहीं होगा। हम आपसे आंख नहीं मिला सकेंगे। लेकिन फिर भी हम आपसे यही कहते हैं कि अब आपके पास सिवाय परीक्षा में शामिल होने के कोई दूसरा विकल्प नहीं है। हमारे लिए यह पीड़ादायक है। हमने अपनी क्षमता के अनुसार आपको कोरोना संक्रमण से बचाने का पूरा इंतजाम कर लिया है, लेकिन आपकी शत-प्रतिशत सुरक्षा की गारंटी लेने का दावा हम नहीं करते।
    और इसके साथ ही सामाजिक -राजनीतिक कार्यकर्ताओं से हम अभिभावक निवेदन करते हैं कि हमने अपने बच्चों को आपके भरोसे पर ही अपने से दूर भेजा है। परीक्षा खत्म होने तक और इनके घर लौटने तक ये आपकी जिम्मेवारी हैं। आप अपने प्रभाव, अपनी पहुंच और अपनी सेवा भावना का भरपूर इस्तेमाल करेंगे, हम यही उम्मीद आपसे करते हैं। यह परीक्षा आपके लिए भी एक कठिन चुनौती है। इसलिए इससे पार पाना आपके लिए भी जरूरी है। परीक्षा में शामिल होनेवाला एक भी बच्चा यदि संक्रमित हो गया, तो यह आपकी विफलता होगी। हमारी उम्मीद पर आप खरे उतरें, यही हमारी कामना है।
    तो आॅल दि बेस्ट बच्चों, आप परीक्षा में शामिल हों, इस कठिन चुनौती से सफल होकर बाहर आयें और हमारी उम्मीदों को नयी ऊंचाइयां प्रदान करें, यही हमारी कामना है। थैंक यू बच्चों, वी आर प्राउड आॅफ यू। चुनौती में आप ऐसा कर जाइये, जो इतिहास बने।

    All the best kids our future is in your hands
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन का आरोप, भारतीय सैनिकों ने किया एलएसी का उल्लंघन
    Next Article पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ इजाफा, जानिए अपने शहर के भाव
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई

      June 2, 2026

      रांची में पुलिस का मेगा चेकिंग अभियान, 15 से ज्यादा जगहों पर वाहनों की सघन जांच

      June 2, 2026

      टाटा–बक्सर एक्सप्रेस यात्रियों को बड़ी राहत, ट्रेन में बढ़ेगा एक और कोच

      June 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
      • एलयूसीसी चिटफंड घोटालाः सीबीआई ने दो मुख्य आरोपितों को मुंबई से गिरफ्तार किया
      • भारत ने इबोला से निपटने के लिए अफ्रीका सीडीसी को भेजी 43 टन चिकित्सा सहायता
      • रांची में पुलिस का मेगा चेकिंग अभियान, 15 से ज्यादा जगहों पर वाहनों की सघन जांच
      • टाटा–बक्सर एक्सप्रेस यात्रियों को बड़ी राहत, ट्रेन में बढ़ेगा एक और कोच
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version