Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»जीएसटी को लेकर छत्तीसगढ़ और केंद्र आमने-सामने
    बिजनेस

    जीएसटी को लेकर छत्तीसगढ़ और केंद्र आमने-सामने

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वस्तु एवं सेवा कर क्षतिपूर्ति को लेकर छत्तीसगढ़ एवं केंद्र सरकार आमने-सामने हैं। राज्य के वाणिज्य कर मंत्री टीएस सिंह देव ने जहां केंद्र पर राज्य का राजस्व लेने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि मुख्यमंत्री संघीय ढांचे का अपमान कर रहे हैं।

     छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र सरकार की उस सलाह को ठुकरा दिया है जिसमें कर्ज लेकर नुकसान की भरपाई करने का विकल्प दिया गया है। मंगलवार को केंद्रीय वित्त सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के वित्त सचिव से बात की। राज्य के वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने बताया कि हमने इस मामले में अपनी शंकाएं रखी है और जीएसटी कलेक्शन तथा क्षतिपूर्ति से जुड़े आंकड़ों की उन्हें जानकारी दी है।
    वाणिज्य कर मंत्री सिंहदेव ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि राज्य के राजस्व को केंद्र ले जा रहा है।छत्तीसगढ़ बनने का आधार यही था कि हमारे संसाधनों से हमारा विकास नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा कि राज्यों के टैक्स लगाने का अधिकार बना रहना चाहिए। सिंहदेव ने जानकारी दी कि राज्य पहले कोयले पर ₹400 प्रति टन प्रदूषण कर लेता था, जिससे प्रतिवर्ष 57 सौ करोड़ का राजस्व मिलता था। अब यह अधिकार केंद्र ने ले लिया है। अब राज्य को कोयले से सालाना केवल 22 सौ करोड़ मिल पाता है। दूसरे करो को भी सीधे केंद्र ले ले रहा है। हमारी आमदनी रोकने के बाद केंद्र कह रहा है कि आप क्या करोगे ,आप अपना समझ लो। उन्होंने कहा कि कर लगाने का अधिकार छोड़ना राज्यों की बहुत बड़ी गलती थी। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को ही राज्यों द्वारा कर्ज लेने का केंद्र का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।
    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव राय ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्र सरकार के साथ टकराव का रवैया अपना रहे हैं। वे संघीय ढांचे की अवमानना कर रहे हैं। केंद्र के प्रस्ताव को नकार कर वह यह साबित कर रहे थे उन्हें जीएसटी की राशि से खास सरोकार नहीं है।
    वहीं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय का कहना है कि भाजपा नेताओं को आज संघीय ढांचे की याद क्यों आ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के जीएसटी कानून के तहत राज्यों को 5 साल तक राजस्व में होने वाले नुकसान के बदले मुआवजा देने का प्रावधान है। फिर वह अपने ही कानून का पालन क्यों नहीं कर रही।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिक्किम में प्रवेश के लिए ताजा निर्देशिका जारी की गई
    Next Article देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 37 लाख के पार
    sonu kumar

      Related Posts

      बिहार के मोतिहारी से 10 लाख का इनामी खलिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

      May 12, 2025

      सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, 1,800 रुपये तक सस्ता हुआ सोना

      May 12, 2025

      शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों को 10.59 लाख करोड़ का फायदा, 176 शेयरों पर लगा अपर सर्किट

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार के मोतिहारी से 10 लाख का इनामी खलिस्तानी आतंकी गिरफ्तार
      • विराट कोहली का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
      • अमेरिका में दवाएं होंगी सस्ती, ट्रंप का नागरिकों से वादा
      • नेपाल में राजतंत्र के पक्ष में अनिश्चितकालीन आंदोलन को 40 से अधिक संगठनों का समर्थन
      • तिब्बत में भूकंप से हिली धरती, उप्र और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में महसूस किए गए झटके
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version