Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चीनी सेना ने अरुणाचल से 5 युवकों को किया अगवा
    Breaking News

    चीनी सेना ने अरुणाचल से 5 युवकों को किया अगवा

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले से तागिन समुदाय के पांच लोगों का चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) सेना ने अपहरण कर लिया है। इन्हें जिले के नाचो सर्कल के पास भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र से अगवा किया गया है।

    बताया गया है कि तोच सिगंकाम, प्रशांत रिंगलिंग, दोंगतू इबिया, तानू बाकर और गारु दिरी अपने दो अन्य साथियों के साथ इलाके में हमेशा की तरह शिकार की तलाश में गए थे। इसी बीच चीनी सेना की वर्दी में कुछ जवान भारतीय इलाके में चोरी-छिपे आए और उक्त पांचों युवकों को पकड़कर अपने साथ ले गए। दो युवक मौके से भाग निकलने में सफल रहे जिन्होंने घर पहुंचने के बाद अपने गांव के बुजुर्गों और युवकों के परिजनों को इस बारे में बताया। इस पर अपह्रत पांचों युवकों के परिवार वालों ने स्थानीय प्रशासन और भारतीय सेना को मामले से अवगत कराते हुए युवकों चीनी सेना के चंगुल से छुड़ाने की मांग की है।

    इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं अरुणाचल प्रदेश के भारत-तिब्बत सीमाई इलाके में हुई हैं। हाल ही में भी इस तरह की एक घटना में एक अरुणाचली नागरिक को चीनी सेना अपने साथ ले गयी थी लेकिन कुछ दिनों के बाद उस युवक को वापस छोड़ दिया था। इस घटना से सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच डर का माहौल देखा गया है।

    लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ इस समय चीन के साथ चल रहे तनाव के चलते अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भी पूरी तरह से चौकसी बरती जा रही है। इसके बावजूद चीनी सेना भारतीय सीमा के दुर्गम इलाकों में चोरी-छिपे घुसपैठ करने की फिराक में रहती है। इसकी जानकारी स्थानीय लोग भारतीय प्रशासन को देते रहते हैं। माना जा रहा है कि लद्दाख में भारत से मुंह की खाने के बाद चीन की सेना बेहद परेशान है। इसलिए अपनी खीझ मिटाने के लिए अरुणाचल के पांच युवकों का अपहरण किया है। यह भी हो सकता है कि इन युवकों का अपहरण भारतीय सेना की तैयारियों की जानकारी हासिल करने के लिए किया गया हो।

    बहरहाल इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन संबंधित विभागों के साथ चर्चा कर रहा है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। जिस इलाके से यह घटना हुई है वह केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरण रिजीजू के संसदीय क्षेत्र में आता है। ईस्ट अरुणाचल प्रदेश सीट से विधायक नोनिंग एरिंग ने भी अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के पांच लोगों का कथित तौर पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जरिए अपहरण किये जाने का दावा किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए परिश्रमी शिक्षकों का आभारी: मोदी
    Next Article लगातार दूसरे दिन सस्‍ता हुआ डीजल, पेट्रोल का भाव स्थिर
    shivam kumar

      Related Posts

      पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

      July 11, 2026

      पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी

      July 11, 2026

      रथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चक्रधरपुर मंडल से पुरी के लिए चलेंगी विशेष ट्रेन

      July 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
      • पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी
      • कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना
      • भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की रही थी महत्वपूर्ण भूमिकाः जयराम रमेश
      • नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत महेन्द्रगिरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version