Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»Covid-19: सबसे ज्यादा संक्रमित देशों की लिस्ट में ब्राजील को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत
    Breaking News

    Covid-19: सबसे ज्यादा संक्रमित देशों की लिस्ट में ब्राजील को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है और अब पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 90802 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के संक्रमण की खराब स्थिति वाले देशों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 42 लाख हो गई और इसके साथ ही भारत ने सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में ब्राजील को पीछे छोड़ दिया।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 90,802 नए मामले सामने आए हैं, जोकि अबतक एक दिन में आने वाले सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 1016 मरीजों की मौत हुई है।

    भारत में 42.04 लाख लोग हो चुके हैं संक्रमित

    भारत में अब तक कोरोना वायरस के 42 लाख 4 हजार 614 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमे से 8 लाख 82 हजार 542 सक्रिय मामले हैं और 32 लाख 50 हजार 429 लाख ठीक हो गए हैं, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं देशभर में 71 हजार 642 मरीजों की मौत हो चुकी है।

    भारत ने संक्रमण के मामले में ब्राजील को छोड़ा पीछे

    भारत ने इसी के साथ कोविड-19 के संक्रमितों के मामले में ब्राजील को पीछे छोड़ दिया। worldometers के आंकड़ों के अनुसार ब्राजील में अब तक 41.37 लाख लोग कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 1.26 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में अब तक 33.17 लाख लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं।

    अमेरिका में सामने आए हैं सबसे ज्यादा मामले

    कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में सामने आए हैं और वहां 64.6 लाख मामले सामने आए हैं, जो भारत से करीब 22.56 लाख ज्यादा हैं। अमेरिका में अब तक 37.25 लोग ठीक हो चुके हैं और 1.93 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

    डराने वाले हैं भारत में संक्रमितों के आंकड़े

    मौजूदा समय में भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण अमेरिका और ब्राजील के मुकाबले काफी तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका और ब्राजील में अब हर दिन औसतन 40 से 45 हजार नए संक्रमित मिल रहे हैं, जबकि भारत में 85 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दो दिनों से भारत में प्रतिदिन 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

    भारत में रिकवरी रेट 77.31 प्रतिशत

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 69 हजार लोग हुए है, इसके साथ ही देश में कोविड-19 से रिकवरी रेट बढ़कर 77.31 प्रतिशत हो गई है। देशभर में अब तक 71642 लोगों की मौत हुई है और मृत्यु दर में गिरावट आई है। भारत में मृत्यु दर 1.7 प्रतिशत है, जो दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर में से एक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजापान, ईरान और इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके
    Next Article कोरोना संकट के बीच अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए ट्रंप ने खोला खजाना, झोंके तीन हजार अरब डॉलर
    sonu kumar

      Related Posts

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025

      मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

      May 21, 2025

      रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
      • बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
      • मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी टीएसपीसी सब जोनल कमांडर वाराणसी से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version